महाराष्ट्र में लगातार चौथे दिन दो हजार से ज्यादा मामले दर्ज, 40 हजार के करीब पहुंची संक्रमितों की संख्या

Published : May 21, 2020, 12:31 PM IST
महाराष्ट्र में लगातार चौथे दिन दो हजार से ज्यादा मामले दर्ज, 40 हजार के करीब पहुंची संक्रमितों की संख्या

सार

वहीं इस दौरान कुल 679 मरीजों को छुट्टी दे दी गई और इसके बाद 10,318 मरीज ठीक हो गए हैं। अकेले मुंबई में 841 लोगों की मौत कोरोना से हुई है। अभी तक पुणे में 4,049 मामले सामने आए हैं जबकि 215 मौतें हुई हैं। अकोला डिवीजन में 577 मामले सामने आए हैं और 34  लोगों की मौत हुई है।

मुंबई। महाराष्ट्र में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। महाराष्ट्र देश में वुहान बन गया है जबकि महाराष्ट्र में मुंबई कोरोना संक्रमितों के मामले में राज्य का वुहान बना हुई है।  राज्य में लगातार चौथे दिन दो हजार से ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं। जबकि  पिछले चौबीस घंटे में 2,250 नए मामले आने के बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या 39,297 तक पहुंच गई है जबकि 1,390 लोगों की मौत कोरोना से हुई है।
वहीं राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान 65 लोगों की मौत कोरोना से हुई है। राज्य में हुई 65 मौतों में से मुंबई से 41, पुणे शहर से 13, नवी मुंबई से 3, पिंपरी चिंचवाड़, सोलापुर, उल्हासनगर और औरंगाबाद में 2 की मौत कोरोना से हुई है।

वहीं इस दौरान कुल 679 मरीजों को छुट्टी दे दी गई और इसके बाद 10,318 मरीज ठीक हो गए हैं। अकेले मुंबई में 841 लोगों की मौत कोरोना से हुई है। अभी तक पुणे में 4,049 मामले सामने आए हैं जबकि 215 मौतें हुई हैं। अकोला डिवीजन में 577 मामले सामने आए हैं और 34  लोगों की मौत हुई है। वहीं नागपुर में कोरोना के 477 मामले सामने आए हैं और सात लोगों की मौत हुई है। महाराष्ट्र ने अब तक 3,07,072 परीक्षण किए, जिनमें में 2,67,775 नमूने नकारात्मक और 39,297 परीक्षण पॉजिटिव आए हैं।

राज्य में 4,04,692 लोगों को होम क्वारंटिन किया गया है जबकि  26,752 लो अस्पताल में भर्ती में हैं। राज्य में कोरोनाके 39,297 मामले सामने आए हैं जबकि 10,318 लोगों को छुट्टी दे दी गई है। वहीं राज्य में 27,581 मामले सक्रिय हैं।

दूसरे दिन सामने आए 5 हजार से ज्यादा मामले

देश में कोरोना के मामलों में लगातार इजाफा होता जा रहा है। देश में दूसरे दिन लगातार 5,600 से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं। जिसके बाद देश में संक्रमितों की संख्या 1,12,359 तक पहुंच गई है। वहीं अब तक कुल 3,435 लोगों की मौत कोरोना संक्रमण से हुई है जबकि 45,300 लोग इस बीमारी से ठीक हो गए हैं।
 

 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: केंडोर IVF सेंटर के 6 साल पूरे, निःसंतान दंपतियों के लिए विशेष रियायत
Surat News: जीएम ग्रुप ने अभिनेता प्रतीक गांधी को बनाया ब्रांड एंबेसडर, सूरत इंडस्ट्रियल पार्क को नई पहचान