चीन के लिंशिया में ढहाई जा रहीं मस्जिदें, खामोश है मुस्लिमों का तथाकथित मठाधीश पाकिस्तान

Published : Sep 21, 2020, 07:45 AM IST
चीन के लिंशिया में ढहाई जा रहीं मस्जिदें,  खामोश है मुस्लिमों का तथाकथित मठाधीश पाकिस्तान

सार

चीन में मुस्लिमों के खिलाफ चीनी कम्युनिस्ट पार्टी सरकार का दमन जारी है और मुस्लिमों के खिलाफ चीन सरकार पर अत्याचार के आरोप लग रहे हैं। खासकर चीन के शिनजियांग प्रांत में उइगरों के  खिलाफ चीनी सरकार ने मुहिम छेड़ रखी है। 

नई दिल्ली।  पाकिस्तान का ऑल वेदर फ्रेंड चीन अपने देश में मस्जिदों को गिरा रहा है। चीन में मस्जिदों के गुंबदों के साथ ही ढांचों को गिरा रहा है। चीन की सरकार का कहना  है मुस्लिम चीन के खिलाफ काम कर रहे हैं जबकि मुस्लिमों का आरोप है कि चीन मुस्लिमों के खिलाफ कैंपेन चला रहा है। वहीं दिलचस्प है कि कश्मीर में मुस्लिमों के नाम पर चिल्लाने वाला पाकिस्तान खामोश है।

चीन में मुस्लिमों के खिलाफ चीनी कम्युनिस्ट पार्टी सरकार का दमन जारी है और मुस्लिमों के खिलाफ चीन सरकार पर अत्याचार के आरोप लग रहे हैं। खासकर चीन के शिनजियांग प्रांत में उइगरों के  खिलाफ चीनी सरकार ने मुहिम छेड़ रखी है। इसके लिए चीन के खिलाफ मानवाधिकार उल्लंघन का आरोप भी लग रहे हैं। लेकिन चीन सरकार मुस्लिमों के खिलाफ अपने अभियान को और तेज कर रही है।  हालांकि चीन के मुस्लिम पर किए जा रहे उसका ऑल वेदर फ्रेंड पाकिस्तान कुछ नहीं कह रहा है।  जबकि पाकिस्तान भारत के  खिलाफ लगातार चिल्लाता रहता है।  वहीं चीन ने गान्सू के लिंशिया में भी मस्जिदों को तोड़ने का अभियान शुरू किया है। चीन यहां पर मस्जिदों की गुंबद को तोड़  रहा है।

 वहीं पिछले दिनों आतुश में मस्जिद गिराकर शौचालय बनाने की खबर सामने आई थी। जानकारी के मुताबिक कभी लिंशिया को कभी 'चीन का छोटा मक्का' कहा जाता था। लेकिन चीन सरकार यहां पर मस्जिदों का अस्तित्म मिटाने की कोशिश कर हही है। इसके लिए चीनी सरकार ने शहरों में यह कार्यक्रम शुरू किए हैं और मस्जिदों के गुंबदों को तोड़कर मस्जिदों की छतें ऐसे बनाई जा रही हैं जो चाइनीज लग रही हैं।  चीनी सरकार के आदेश पर पर पहले छोटी मस्जिदों को निशाना बनाया जा रहा है और उन्हें तोड़ा जा रहा है। बताया जा रहा है कि चीन में हुई 2003 की जनगणना में उइगरों की आबादी करीब 90 लाख बताई गई थी जो अब धीरे धीरे कम हो रही है। 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Mother’s Day Celebration: सूरत व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल के मातृत्व उत्सव में दिखा मां-बच्चों का अनोखा रिश्ता, भावुक प्रस्तुतियों ने जीता दिल
CBSE Board Result 2026: सूरत व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, साइंस-वाणिज्य छात्रों ने किया कमाल