MP बोर्ड 12वीं के नतीजों में लड़कियां अव्वल, मंदसौर की प्रिया और रिंकू बथरा सहित देखें टॉपर्स की लिस्ट

Published : Jul 27, 2020, 05:14 PM IST
MP बोर्ड 12वीं के नतीजों में लड़कियां अव्वल, मंदसौर की प्रिया और रिंकू बथरा सहित देखें टॉपर्स की लिस्ट

सार

इस साल का कुल पास प्रतिशत 68.81 रहा है। बात छात्रों और छात्राओं के पास प्रतिशत की करें तो इस साल 64.66 फीसदी छात्र और कुल 73.40 फीसदी छात्राएं पास हुई हैं।

भोपाल. MP Board MPBSE 12th Result 2020: मध्य प्रदेश बोर्ड की 12वीं क्लास का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। परिणाम सोमवार 27 जुलाई यानी आज दोपहर 3 बजे के करीब जारी किया गया। इस साल 68.81 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए हैं। कला में रीवा की खुशी सिंह ने 500 में से 486 अंक लेकर टॉप किया है। देखिए बाकी सभी टॉपर्स की लिस्ट-  

इस साल मंदसौर की प्रिया और रिंकू बथरा ने 12वीं कक्षा में टॉप किया है। प्रिया और रिंकू दोनों साइंस ग्रुप के और ओवरऑल टॉपर हैं। वहीं आर्ट्स में रीवा की खुशी सिंह ने टॉप किया है। इस साल का कुल पास प्रतिशत 68.81 रहा है। बात छात्रों और छात्राओं के पास प्रतिशत की करें तो इस साल 64.66 फीसदी छात्र और कुल 73.40 फीसदी छात्राएं पास हुई हैं।

ये है टॉपर्स लिस्ट

1 प्रिया 400+ अंक

2 रिंकू बथरा- 495/500

3 हरीश कारपेंटर- 491/500

4 नरेंद्र कुमार- 489/500

5 साक्षी मिश्रा 400 + अंक

6 आशीष कुशवाहा  400 + अंक

7 मुफद्दल अरवीवाला- 487/500

8 दिव्यांश ओझा 486/500

9 खुशी सिंह- 486/500

आर्ट्स के टॉप 5 में सिर्फ लड़कियां

ये सारे टॉपर्स साइंस-गणित के हैं। खास बात है कि इस बार आर्ट्स ग्रुप में टॉप-5 में सारी की सारी लड़कियां हैं। इस बार लड़कियों का पास प्रतिशत भी लड़कों से ज्यादा रहा है।

कोरोना के कारण लेट आय़ा रिजल्ट

मध्य प्रदेश बोर्ड की 12वीं क्लास की परीक्षा में इस साल साढ़े आठ लाख से ज्यादा स्टूडेंट्रस ने हिस्सा लिया था। रिजल्ट जारी होने के साथ ही इनका इंतज़ार खत्म हो गया है। जहां तक पिछले साल के रिजल्ट की बात है तो 12वीं में 72.37 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए थे। पिछले साल 15 मई को ही नतीजे जारी कर दिए गए थे, लेकिन इस बार कोरोना वायरस के चलते लागू किए गए लॉकडाउन की वजह से परिणाम घोषित करने में देरी हो गई।

(Demo Pic)

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश