मुलायम की तबियत फिर से बिगड़ी, मेदांता में भर्ती

Published : Jun 11, 2019, 10:02 AM ISTUpdated : Jun 11, 2019, 10:43 AM IST
मुलायम की तबियत फिर से बिगड़ी, मेदांता में भर्ती

सार

समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की सोमवार रात फिर से तबियत बिगड़ गयी जिसके चलते सोमवार रात को ही उन्हें लखनऊ से गुडगाँव के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।  

नई दिल्ली/लखनऊ। समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की सोमवार रात फिर से तबियत बिगड़ गयी जिसके चलते सोमवार रात को ही उन्हें लखनऊ से गुडगाँव के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सपा प्रवक्ता ने बताया कि मुलायम सिंह यादव को लखनऊ से गुड़गांव शिफ्ट किया है जहाँ उन्हें  मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इससे पहले कल ब्लड शुगर स्तर अचानक बढ़ने की वजह से  मुलायम सिंह यादव को लखनऊ के राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया था। जिसके बाद उनका परीक्षण कराया गया। परीक्षण की रिपोर्ट सामान्य पाए जाने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

कल ही ,उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में  मुलायम सिंह यादव के आवास पर उनसे मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। 

फ़िलहाल उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर मेदांता अस्पताल के अधिकारियों के तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आयी है।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश