अल्पसंख्यक समुदाय के 7 युवकों ने नाबालिग के साथ की ऐसी वारदात के 'जल उठा' पहाड़

Aug 19, 2018, 1:55 PM IST

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में एक नाबालिग के साथ गैंगरेप के बाद उसकी निर्मम हत्या से तनाव की स्थिति है। घटना के बाद गढ़वाल के 5 जिलों उत्तरकाशी,टिहरी,चमोली,रुद्रप्रयाग और पौड़ी गढ़वाल मे इन्टरनेट सेवा पर बंद कर दी गई है। आरोप अल्पसंख्यक समुदाय के 7 मजदूरों पर है।

उत्तरकाशी जिले के हिटाणू क्षेत्र मे गायब हुई 14 बर्षीय बलिका का शव गाँव के निकट पुल पर मिलने से सनसनी फैल गई। बच्ची की हत्या करके पुल पर फेंक दिया गया था। घटना स्थल पर  गावों के कई  लोग एकत्रित हो गए , घटना की जानकारी मिलने के बाद राजस्व पुलिस, डी एम,एस पी भी घटना स्थल पर पहुंचे। बच्ची के माता पिता के अनुसार बालिका शुक्रवार से गायब थी। जब बच्ची का शव पुल पर मिला तो लोगो का ध्यान बच्ची के घर के पास काम कर रहे मजदूरो पर गया जो गायब थे। वो शनिवार सुबह देहरादून के लिए गाड़ी बुक कर फरार हो गए थे। इस बीच पुलिस हरकत में आई पुलिस ने एक वाहन से अभियुक्तो को मसूरी के निकट टिहरी भवान में दबोच लिया। आभियुक्त मुस्लिम समुदाय से हैं। पर्वतीय जिलो में इस घटना के बाद  मुस्लिम समुदाय के खिलाफ तनाव बना हुआ है।