Team Mynation | Updated: Sep 19, 2018, 9:25 AM IST
गुरुग्राम में मस्जिद और नमाज पर बवाल जारी है। शहर की शीतला कॉलोनी में घर में बनी एक मस्जिद सील करने के बाद विवाद बढ़ गया है। मुस्लिम समुदाय के लोग धरने पर बैठ गए हैं और आत्मदाह करने की धमकी दी है। नगर निगम ने एयरफोर्स के आयुध डिपो के तीन सौ मीटर के दायरे में आने कारण इसे सील कर दिया था।
तनाव के हालात के कारण मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
बता दें कि निगम के अधिकारियों ने मस्जिद को आयुक्त डिपों के दायरे में बताकर सील किया है। लेकिन मुस्लिम समुदाय के लोगों ने इसे प्रशासन की मनमानी करार दिया हैं। मुस्लिम समुदाय के लोगों का आरोप है की हिंदू सरकारों के चलते प्रशासन ने उनकी मस्जिद को सील किया है जबकि पिछले कई सालों से वो लोग यहां नमाज अदा करते रहे हैं।