नड्डा ने नियुक्त किए केरल, एमपी और सिक्किम के प्रदेश अध्यक्ष, अब दिल्ली की बारी

Published : Feb 16, 2020, 09:37 AM IST
नड्डा ने नियुक्त किए केरल, एमपी और सिक्किम के प्रदेश अध्यक्ष, अब दिल्ली की बारी

सार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने केरल, मध्य प्रदेश और सिक्किम इकाइयों में नए प्रमुख नियुक्त किया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नड्डा ने राज्यों के नेतृत्व में बदलाव किया है। हालांकि इससे पहले नड्डा चंद्रकांत पाटिल को भाजपा की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख नियुक्त कर चुके हैं। मध्य प्रदेश में काफी अरसे से प्रदेश अध्यक्ष को बदलने जाने की चर्चा चल रही थी और राज्य के निर्वतमान प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह को लेकर राज्य के नेताओं में नाराजगी चल रही थी।

नई दिल्ली। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने के सुरेंद्रन को केरल इकाई, विष्णु दत्त शर्मा को मध्य प्रदेश और दल बहादुर चौहान को सिक्किम इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नड्डा ने दूसरी बार राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों को नियुक्त किया है। इससे पहले वह महाराष्ट्र में नए अध्यक्ष की नियुक्ति की घोषणा कर चुके हैं।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने केरल, मध्य प्रदेश और सिक्किम इकाइयों में नए प्रमुख नियुक्त किया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नड्डा ने राज्यों के नेतृत्व में बदलाव किया है। हालांकि इससे पहले नड्डा चंद्रकांत पाटिल को भाजपा की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख नियुक्त कर चुके हैं। मध्य प्रदेश में काफी अरसे से प्रदेश अध्यक्ष को बदलने जाने की चर्चा चल रही थी और राज्य के निर्वतमान प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह को लेकर राज्य के नेताओं में नाराजगी चल रही थी।

जिसके बाद उनका बदला जाना तय था। वहीं के सुरेंद्रन पार्टी के महासचिव के रूप में कार्य कर रहे थे। वहीं  पी. श्रीधरन पिल्लई द्वारा मिजोरम के राज्यपाल के रूप में उनकी नियुक्ति के बाद पद छोड़ने के तीन महीने बाद राज्य अध्यक्ष के रूप में उनकी नियुक्ति हुई। 2019 के लोकसभा चुनावों के दौरान सुरेन्द्रन ने पठानमथिट्टा निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ा था। वह राज्य में सबरीमाला के मुद्दे पर भाजपा का चेहरा माने जाते हैं और काफी अच्छा नेता माने जाते हैं।

उनकी  अगुवाई में ही भाजपा का राज्य में वोट प्रतिशत में सुधार हो रहा है। जहां 2014 में पार्टी को 16 प्रतिशत वोट मिले थे वहीं 2019 में पार्टी को 29 प्रतिशत वोट मिले। हालांकि सुरेन्द्रन  कांग्रेस के सांसद एंटो एंटनी से हार गए। वहीं मध्य प्रदेश में, 49 वर्षीय खजुराहो के भाजपा सांसद शर्मा भी पहले राज्य इकाई के महासचिव थे।

माना जा रहा कि संघ के निकटता के कारण उन्हें प्रदेश की कमान सौंपी गई है। शर्मा 1986 में एबीवीपी में शामिल हुए थे और छात्रों के संगठन में राष्ट्रीय पदों पर आसीन हुए थे। नड्डा ने 20 जनवरी, 2020 को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में पदभार संभाला। वह जून 2019 से जनवरी 2020 तक भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष थे।
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश