महाराष्ट्र में 19 फरवरी से सभी स्कूलों, कॉलेजों में राष्ट्रगान गाना होगा अनिवार्य

Published : Feb 12, 2020, 08:35 PM IST
महाराष्ट्र में 19 फरवरी से सभी स्कूलों, कॉलेजों में राष्ट्रगान गाना होगा अनिवार्य

सार

राज्य के शिक्षा मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार के सभी सहयोगियों ने इस फैसले पर सहमति जताई है और आगामी 19 जनवरी से इसे राज्य  के सभी स्कूलों और कॉलेजों में लागू कर दिया जाएगा। राज्य सरकार के इस फैसले के बाद एक दिन में कम से कम 15 लाख लोग एक साथ राष्ट्रगान गाएंगे और ऐसा करने वाला महाराष्ट्र देश का एकमात्र राज्य बन जाएगा। 

मुंबई। महाराष्ट्र की शिवसेना की अगुवाई वाली उद्धव ठाकरे सरकार ने बड़ा फैसला किया है। राज्य में अब 19 फरवरी से सभी स्कूलों और कॉलेजों में राष्ट्रगान गाना अनिवार्य कर दिया है। जिसे राज्य सरकार का अहम फैसला बताया जा रहा है। क्योंकि राज्य में शिवसेना कांग्रेस और एनसीपी के साथ सत्ता में है।

राज्य के शिक्षा मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार के सभी सहयोगियों ने इस फैसले पर सहमति जताई है और आगामी 19 जनवरी से इसे राज्य  के सभी स्कूलों और कॉलेजों में लागू कर दिया जाएगा। राज्य सरकार के इस फैसले के बाद एक दिन में कम से कम 15 लाख लोग एक साथ राष्ट्रगान गाएंगे और ऐसा करने वाला महाराष्ट्र देश का एकमात्र राज्य बन जाएगा।

हालांकि कई राज्यों में कॉलेज और स्कूलों में संविधान का पाठ अनिवार्य कर दिया गया है। जिसमें कांग्रेस शासित मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में इसे लागू किया गया है। वहीं राज्य की विधायक वर्षा गायकवाड़ ने कहा कि राज्य के स्कूलों में सुबह के सत्र में भारतीय संविधान को सामूहिक रूप से पढ़ा जाना चाहिए। क्योंकि ये फैसला कांग्रेस शासित कई राज्यों में लागू किया गया है। असल में महाराष्ट्र में शिवसेना कांग्रेस और एनसीपी के साथ सरकार चला रही है।

गौरतलब है कि पिछले दिनों ही महाराष्ट्र की शिवसेना सरकार ने राज्य में शिवभोजन थाली शुरू की है। जिसमें गरीबों को दस रुपये में भोजन मिलेगा। वहीं मंगलवार को भाजपा ने राज्य में दीन दयाल थाली की शुरूआत की है। जिसके तहत तीस रुपये में गरीब को खाना मिलेगा।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

सूरत में सनराइज विद्यालय के‘अभिव्यक्ति 2026’ महोत्सव में चमका छात्रों का टैलेंट, पुलिस कमिश्नर रहे मुख्य अतिथि
Divyang Fashion Show Surat: लव एंड केयर ट्रस्ट के मंच पर दिव्यांग प्रतिभाओं ने जीता दिल