नवजोत सिंह सिद्धू के बाद उनकी पत्नी ने बढ़ाई कांग्रेस की मुश्किलें, जानें क्या है मामला

Published : Jan 26, 2019, 05:54 PM IST
नवजोत सिंह सिद्धू के बाद उनकी पत्नी ने बढ़ाई कांग्रेस की मुश्किलें, जानें क्या है मामला

सार

अपने बयानों से अकसर कांग्रेस को मुश्किलों में डालने वाले पंजाब के उपमुख्यमंत्री नवजोत सिंह पत्नी ने अब कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। पिछले साल नवजोत ने पाकिस्तान का दौरा किया था और इसके लिए उनकी जमकर आलोचना हुई थी।

अपने बयानों से अकसर कांग्रेस को मुश्किलों में डालने वाले पंजाब के उपमुख्यमंत्री नवजोत सिंह पत्नी ने अब कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। पिछले साल नवजोत ने पाकिस्तान का दौरा किया था और इसके लिए उनकी जमकर आलोचना हुई थी। नवजोत की पत्नी और कांग्रेस ने नवजोत कौर सिद्धू ने कांग्रेस पार्टी से चंडीगढ़ का टिकट मांगा है। जबकि इस सीट पर कांग्रेस के दिग्गज नेता पवन कुमार बंसल और राहुल गांधी के करीबी माने जाने वाले मनीष तिवारी पहले ही चुनाव लड़ने का दावा कर रहे हैं। 

चंडीगढ़ लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने के लिए कांग्रेस के भीतर ही कई गुट बन गए हैं। कांग्रेस में पवन बंसल पहले से ही इस लोकसभा सीट पर अपना दावा ठोक रहे हैं तो पूर्व संचार मंत्री और राहुल गांधी की टीम के माने जाने वाले लुधियाना से पूर्व सांसद मनीष तिवारी भी इस सीट से लड़ने की बात कर रहे हैं। लेकिन इन नेताओं की दिक्कतें अब नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी ने बढ़ा दी हैं। नवजोत कौर ने इस सीट पर अपना दावा ठोक कर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही हैं।

जबकि पार्टी ने अभी ये तय नहीं किया है कि किसे टिकट दिया जाएगा। एक दिन पहले ही कांग्रेस के नेताओं ने एक बैठक कर पवन बंसल प्रत्याशी के नाम पर सहमति जताई, लेकिन इसके बाद अब नवजोत कौर सिद्धू ने भी चंडीगढ़ सीट पर दावा ठोक दिया। लिहाजा अब मुकाबला दिलचस्प हो गया है। हालांकि ये पार्टी तय करेगी कि किसे टिकट दिया जाए। लेकिन नेताओं के बीच टिकट की रस्साकसी में कार्यकर्ता भी उहापोह की स्थिति में है। मनीष तिवारी भी पार्टी की टिकट पर यहां से चुनाव लड़ने की इच्छा जता चुके हैं।

ऐसा कहा जा रहा है कि सिद्धू इस महीने के आखिर तक उम्मीदवारी कि चिट्ठी राज्य कांग्रेस को सौंप सकते हैं। नवजोत कौर ने राज्य कांग्रेस के अध्यक्ष को अपनी दावेदारी का पत्र सौंप दिया है और उन्होंने इसे आलाकमान को भेजने को कहा है। चंडीगढ़ में इस बात की चर्चा है कि कौर अगले हफ्ते राहुल गांधी से मिलकर चंडीगढ़ से टिकट की मांग करेंगी। नवजोत कौर को प्रियंका गांधी का करीबी माना जाता है। हाल में प्रियंका की राजनीति में इंट्री हो गयी है और अगर उनका आर्शीवाद कौर को मिला तो दोनों कांग्रेसी दिग्गजों की मुश्किलें बढ़ जाएंगी।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: केंडोर IVF सेंटर के 6 साल पूरे, निःसंतान दंपतियों के लिए विशेष रियायत
Surat News: जीएम ग्रुप ने अभिनेता प्रतीक गांधी को बनाया ब्रांड एंबेसडर, सूरत इंडस्ट्रियल पार्क को नई पहचान