
पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए हमले के बावजूद पाकिस्तान से बातचीत की पैरवी करने वाले कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू पर पहली गाज गिर गई है। सोनी टीवी ने उन्हें अपने बहुचर्चित 'द कपिल शर्मा शो' से हटा दिया गया है। सिद्धू इस शो के साथ स्थायी तौर पर जुड़े थे, लेकिन सूत्रों के मुताबिक, चैनल ने उन्हें रिजाइन करने के लिए कह दिया है। उनकी जगह अर्चना पूरन सिंह शो में नजर आएंगी। ऐसी खबरें हैं कि कुछ समय से पाकिस्तान परस्त बयानों के चलते लगातार विवादों में घिरे सिद्धू को पहले से ही हटाने की तैयारी चल रही थी और ताजा घटना ने चैनल को कार्रवाई पर मजबूर कर दिया। हालांकि सोशल मीडिया पर सिद्धू को पंजाब कैबिनेट से हटाने की भी मांग तेज हो गई है। ट्विवटर परट्रेंड कर रहा है।
कुछ इस तरह ट्विटर पर सिद्धू के खिलाफ लोग जता रहे हैं नाराजगी
पुलवामा हमले के बाद सिद्धू के विवादित बयान को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स #KapilSharmaShow चला रहे थे। यूजर्स का कहना था कि तब तक शो नहीं देखा जाएगा जब तक चैनल सिद्धू को नहीं हटा देता। 'माय नेशन' ने इस संबंध में कपिल शर्मा से बात करने की कोशिश की लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सकता। वहीं शो के प्रोड्यूसर ने इस कार्रवाई को लेकर स्पष्ट जवाब नहीं दिया। हालांकि सूत्रों के मुताबिक, अर्चना पूरन सिंह ने शो के एपिसोड शूट करना शुरू कर दिया है।
दरअसल, पुलवामा आतंकी हमले के बाद सिद्धू ने बातचीत से मसले का हल निकालने की हिमायत की थी। जब चंडीगढ़ में नवजोत सिंह सिद्धू से जब पत्रकारों ने पूछा कि पाकिस्तान की इस हरकत पर आपका क्या कहना है? तो उन्होंने कहा कि जो घटना हुई है, वह कायरतापूर्ण है। हम उसकी निंदा करते हैं। आतंकवाद का कोई देश नहीं होता, आतंकियों का कोई मजहब नहीं होता, उनकी कोई जात नहीं होती। पुलवामा आतंकी हमला कायरतापूर्ण कार्रवाई है। इसका स्थायी समाधान बातचीत से निकालने की जरूरत है। कब तक जवान अपनी शहादत देते रहेंगे? कब तक ये खून खराबा जारी रहेगा? लेकिन गालियां देने से कुछ नहीं होगा।
सिद्धू की यह हरकत लोगों को बेहद नागवार गुजरी और ट्विटर पर लोगों ने सिद्धू के खिलाफ कैंपेन शुरु कर दिया। एक ट्विटर यूजर ने लिखा कि आप अगर देश का समर्थन नहीं कर सकते तो कम से कम उसे शर्मसार तो मत करिये।
MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।