झारखंड में नक्सलियों ने किया घातक हमला, पांच पुलिसकर्मियों की मौत

Published : Jun 15, 2019, 01:10 PM IST
झारखंड में नक्सलियों ने किया घातक हमला, पांच पुलिसकर्मियों की मौत

सार

झारखंड के सरायकेला में नक्सलियों ने अचानक हमला करके पांच पुलिसकर्मियों को मौत के घाट उतार दिया है। इसमें दो असिस्टेंड सब इंस्पेक्टर और तीन कांस्टेबल शामिल हैं। 

रांची: झारखंड के सरायकेला के खरसांवा में शुक्रवार की शाम हुए नक्सली हमले में पांच पुलिसकर्मियों की मौत हो गई।  यह घटना पश्चिम बंगाल से सटे तिरुलडीह थाना क्षेत्र की है। जब एक गाड़ी में सवार झारखंड के पुलिसकर्मी कुकड़ हाट  साप्ताहिक बाजार से वापस लौट रहे थे। तभी रास्ते में बैठे नक्सलियों ने अचानक पुलिस पार्टी पर अंधाधुंध फ़ायरिंग शुरु कर दी। जिसमें पांच पुलिसकर्मियों की मौके पर ही मौत हो गई।  पिछले एक महीने के दौरान इस जिले में नक्सलियों का यह चौथा बड़ा हमला है। 

झारखंड पुलिस ने जानकारी दी है कि यह सभी नक्सली बंगाल की तरफ़ से झारखंड में आए थे। यह सभी मोटरसायकिल पर सवार थे और इनकी संख्या लगभग डेढ़ दर्जन(18-20) थी। इन सभी ने पुलिस की गाड़ी को घेर लिया और अंधाधुंध फ़ायरिंग कर दी।  इसमें गाड़ी में सवार सभी पुलिसकर्मी मारे गए। पुलिसवालों की हत्या के बाद नक्सलियों ने उनके हथियार भी लूट लिए। 

झारखंड का सरायकेला जिला बंगाल के पुरुलिया से जुड़ा हुआ है। कुछ दिनों पहले 28 मई को भी सरायकेला खरसांवा जिले के कुचाई में नक्सलियों ने बारुदी सुरंग का विस्फोट किया था। जिसमें झारखंड पुलिस और सीआरपीएफ के 26 जवान घायल हुए थे। 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: केंडोर IVF सेंटर के 6 साल पूरे, निःसंतान दंपतियों के लिए विशेष रियायत
Surat News: जीएम ग्रुप ने अभिनेता प्रतीक गांधी को बनाया ब्रांड एंबेसडर, सूरत इंडस्ट्रियल पार्क को नई पहचान