कोटा में एक और सुसाइडः कम नंबर वाले बच्चे हमें नहीं चाहिए, ज्यादा नंबर लाओ या कोचिंग से बाहर जाओ

Published : Sep 21, 2023, 01:51 AM ISTUpdated : Sep 21, 2023, 10:16 AM IST
कोटा में एक और सुसाइडः कम नंबर वाले बच्चे हमें नहीं चाहिए, ज्यादा नंबर लाओ या कोचिंग से बाहर जाओ

सार

राजस्थान के कोटा में उत्तर प्रदेश की प्रियम नीट की तैयारी करने के लिए गई थी लेकिन मंगलवार को उन्होंने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। इसके बाद  प्रियम के पिता ने एलेन कोचिंग इंस्टिट्यूट के संचालक पर प्रियम को सुसाइड के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। प्रियम के मोबाइल से एक व्हाट्सएप चैट सामने आई है जिसमें प्रियम ने अपने एक दोस्त को मारने से पहले मैसेज किया था जिसके बाद मामला प्रेम प्रसंग का भी बताया जा रहा है।

कोटा । एजुकेशन फैक्ट्री के नाम से मशहूर कोटा में देशभर से लाखों छात्र विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने आते हैं।पिछले काफी समय से यहां छात्रों के आत्महत्या के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। एक बार फिर से कोटा में नीटकी  एक छात्रा के आत्महत्या कर लिया है। कोटा में पिछले दो हफ़्तों  में यह दूसरी जबकि दो महीने में आठवीं आत्महत्या है। इसके साथ ही इस साल अब तक 26 छात्र अपनी जान ले चुके हैं।

पिता ने लगाया कोचिंग संचालक पर आरोप 

यूपी के मऊ की प्रियम  सिंह  ने ज़हर खा कर  जान दे दिया  उसके पिता ने कोचिंग संचालक के खिलाफ बेटी को सुसाइड के लिए उकसाने का केस दर्ज कराया है।  प्रियम सिंह विज्ञान नगर इलाके में एलन  कोचिंग में डेढ़ साल से पढ़ रही थी। मंगलवार को जहर खा लिया और उसके बाद अपनी एक सहेली को मैसेज किया। सहेली तुरंत वहां पहुंची और अन्य लोगों की मदद से प्रियम सिंह को अस्पताल लेकर गई। वहां जाने के बाद उसने दम तोड़ दिया। इस बीच प्रियम ने अपने पिता को भी कुछ मैसेज किए। पुलिस ने कहा कि प्रियम सिंह के पिता ने कोचिंग संचालक पर आरोप लगाए हैं। उन्होनें कहा कि बेटी पढ़ने में अच्छी थी इसीलिए उसे नीट की तैयारी करने के लिए कोटा भेजा था। लेकिन उसके किसी टेस्ट में  कुछ नंबर कम आए तो कोचिंग संचालक उस पर दबाव बनाने लगे और उससे कहा कि कम नंबर वाले बच्चे हमें नहीं चाहिए, ज्यादा नंबर लाओ या फिर कोचिंग से बाहर जाओं। पिता का आरोप है कि कोचिंग संचालक दबाव बना रहे थे इस कारण बेटी ने सुसाइड कर लिया। इस साल कोटा में सुसाइड के केस बहुत तेजी से बढ़े हैं। सुसाइड रोकने के हर प्रयास नाकाफी साबित हो रहे हैं।

व्हाट्सएप चैट की  पुलिस कर रही है जांच

इस मामले में छात्रा का व्हाट्सएप चैट भी सामने आया है। चैट के अनुसार छात्रा प्रियम   ने अपने दोस्त को मरने से पहले मैसेज किया था, जिसमें लिखा था कि उसने मुझे छोड़ दिया, अब जीकर क्या करूंगी। इस चैट में प्रेम प्रसंग की बात सामने आ रही है। 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Read more Articles on

Recommended Stories

Pride of Gujarat Award 2026: Ajay's Café ने जीता 'लीडिंग कैफे चेन ऑफ द ईयर' अवॉर्ड, CM भूपेंद्र पटेल ने दिया सम्मान
Parkside Premier league 2.0: सूरत इको पार्कसाइड में क्रिकेट का महाकुंभ, महिलाओं की एंट्री बनी सबसे बड़ा आकर्षण