दिल्ली को मिला नए मेट्रो रुट का तोहफा

Published : Oct 31, 2018, 11:50 AM IST
दिल्ली को मिला नए मेट्रो रुट का तोहफा

सार

दिल्ली एनसीआर के लाखों लोगों को एक और मेट्रो रूट शिव विहार- त्रिलोकपुरी का तोहफा मिल गया है। बुधवार सुबह केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने मेट्रो भवन से इस रूट को झंडी दिखाई। उद्घाटन के बाद दोपहर दो बजे से यात्री सफर कर सकेंगे।

नई दिल्ली- दिल्ली एनसीआर के लाखों लोगों को एक और मेट्रो रूट शिव विहार- त्रिलोकपुरी का तोहफा मिल गया है। बुधवार सुबह केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने मेट्रो भवन से इस रूट को झंडी दिखाई। उद्घाटन के बाद दोपहर दो बजे से यात्री सफर कर सकेंगे।
 
यह मेट्रों पिंक लाइन होगी और त्रिलोकपुरी संजय झील से लेकर शिव विहार मेट्रो स्टेशन तक जाएगी। डीएमआरसी प्रवक्ता के अनुसार, मेट्रो का यह रूट 17.86 किलोमीटर लंबा है। इस रूट पर कुल 15 मेट्रो स्टेशन हैं। बता दें इस रूट के खुल जाने के बाद दिल्ली मेट्रो दुनिया के दस सबसे बड़े मेट्रों नेटवर्क में शामिल हो गया है। अब दिल्ली में मेट्रो का नेटवर्क 313.86 किलोमीटर लंबा हो गया। दिल्ली मेट्रों के लिए यह बहुत बड़ी कामयाबी है।
 
जिस तरह से मेट्रों के उपर काम किया जा रहा है और सुविधा बढ़ाई जा रही है उससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि दिल्ली मेट्रों जल्द ही दुनिया के तीन सबसे बड़े मेट्रो नेटवर्क में शामिल हो सकती है।

केंद्रीय शहरी एवं आवास मंत्री हरदीप सिंह पुरी इस मेट्रो लाइन का उद्घाटन किया। इस मौके पर उनके साथ दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी मजूद रहे। उद्घाटन सुबह 9:30 बजे रिमोर्ट कंट्रोल द्वारा किया गया। इसके बाद दोपहर दो बजे से यह रूट यात्रियों के लिए खोल दिया जाएगा।
 
यह स्टेशन होंगे इस रूट पर

त्रिलोकपुरी संजय झील, पूर्वी विनोद नगर-मयूर विहार दो, मंडावली-पश्चिमी विनोद नगर, आइपी एक्सटेंशन, आनंद विहार आइएसबीटी, कड़कड़डूमा, कड़कड़डूमा कोर्ट, कृष्णा नगर, पूर्वी आजाद नगर, वेलकम, जाफराबाद, मौजपुर-बदरपुर, गोकुलपुरी, जोहरी एनक्लेव और शिव विहार।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

CBSE Result 2026: सूरत के व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में 100% रिजल्ट और संस्कृत में 100/100 की विशेष उपलब्धि
CBSE Board 10th Result 2026: गौतम क्लासेस का कमाल, 100% रिजल्ट के साथ छात्रों में 20% तक सुधार