नकली नोटों की समस्या के समाधान के लिए सरकार ने उठाया यह कदम

Published : Jan 07, 2019, 06:09 PM IST
नकली नोटों की समस्या के समाधान के लिए सरकार ने उठाया यह कदम

सार

देश में नकली नोट तैयार करना अब असंभव होगा। जाली नोट का कारोबार करके देश की संपत्ति को चूना लगाने वाले अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए सरकार ने एक खास कदम उठाया है। भारत ने अब सिक्योरिटी इंक की टेक्नोलॉजी तैयार कर ली है। आगे चलकर इसी स्याही का प्रयोग रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया नोटों की छपाई में करेगा।

इस नए सिक्योरिटी इंक से कुछ भी लिखा जाएगा वह सामान्य आंखों से किसी को दिखाई नहीं देगा। यह केवल तय वेब लेंथलेजर का प्रकाश डालने पर ही दिखाई देगा। 

हालांकि अदृश्य रहने वाली इंक इस समय बाजार में उपलब्ध हैं, लेकिन यह इंक लंबे समय काम नहीं करती है। अभी तक रिजर्व बैंक विदेशों से इंक मंगवाकर उसका प्रयोग किया कर रही थी। 

सिक्योरिटी इंक विदेशों से आने के कारण जब भारत ने पुराने नोटों की जगह नए 2000 व 500 के नए नोट बाजार में उतारे तो कुछ दिन बाद ही नकली नोट भी बाजार में आ गए थे। परंतु अब वैज्ञानिकों के इस अभिनव प्रयोग के बाद तैयार की गई सिक्योरिटी इंक से नकली करंसी का धंधा करने वाले कामयाब नहीं हो पाएंगे।

भारत की अपनी सिक्योरिटी इंक वेब लेंथलेजर होगी।  जिसे सिर्फ वेब लेंथलेजर प्रकाश में पढ़ा जा सकेगा। यह वेब लेंथलेजर मशीन नोट गिनने वाली मशीन में भी फिट की जाएगी। जिससे मशीन का प्रयोग कर करंसी के असली व नकली होने का पता किया जा सके।
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

CBSE 12th Board Result 2026: सूरत के GD Goenka International School के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, 13वीं बार 100% रिजल्ट
Mother’s Day Celebration: सूरत व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल के मातृत्व उत्सव में दिखा मां-बच्चों का अनोखा रिश्ता, भावुक प्रस्तुतियों ने जीता दिल