आधार कार्ड की जगह अब इसका होगा इस्तेमाल

Published : Oct 03, 2018, 02:22 PM IST
आधार कार्ड की जगह अब इसका होगा इस्तेमाल

सार

वेरिफिकेशन के लिए अब अब आधार की जगह नए फॉर्मूले की खोज की गई है। इसमें निजता और डाटा सुरक्षा दोनों का ध्यान रखा जाएगा। 

नई दिल्ली- सरकार अब कस्टमर्स के वेरिफिकेशन के लिए नया ऑफलाइन फॉर्मूला लेकर आई है। इसमें न तो बायोमीट्रिक डाटा शेयर करना होगा और न ही आधार के सर्वर के इस्तेमाल की जरुरत होगी। 

इस प्रक्रिया में यूजर्स की निजता की पूरी सुरक्षा होगी और डेटा के गलत इस्तेमाल और उसके ट्रैकिंग की आशंकाओं से भी निजात मिल जाएगा। 

इस प्रक्रिया को सरकार समेत सभी सर्विस प्रोवाइडर इस्तेमाल कर सकेंगे। इससे बैंक जैसे आर्थिक मामलों में डील कर रही कंपनियों को सुविधा मिलेगी, जो कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद वेरिफिकेशन के लिए आधार के सर्वर तक पहुंचने से वंचित रह गई हैं। 

इसमें सर्विस प्रोवाइडर क्याआर कोड डाउनलोड या स्कैन भी कर सकता है। यूडीआईएआई ने इस काम के लिए पेपरलेस वेरिफिकेशन का भी प्रस्ताव रखा है। 
 
इस प्रक्रिया के द्वारा बैंक अकाउंट खोलने और नया सिम कार्ड हासिल करना आसान हो जाएगा और इसके लिए आधार कार्ड दिए जाने की जरुरत भी नहीं होगी। 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Mother’s Day Celebration: सूरत व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल के मातृत्व उत्सव में दिखा मां-बच्चों का अनोखा रिश्ता, भावुक प्रस्तुतियों ने जीता दिल
CBSE Board Result 2026: सूरत व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, साइंस-वाणिज्य छात्रों ने किया कमाल