दिल्ली पहुंचे नीतीश, राजनीति के साथ सेहत संभालने की भी कवायद

Published : Sep 19, 2018, 09:29 AM IST
दिल्ली पहुंचे नीतीश, राजनीति के साथ सेहत संभालने की भी कवायद

सार

नीतीश कुमार अचानक दिल्ली के लिए रवाना हो गए। यहां तक कि जेडीयू के विश्वस्त सूत्रों को भी इस यात्रा के उद्देश्य के बारे मे जानकारी नहीं है। यह नीतीश कुमार का निजी दौरा बताया जा रहा है। 

नई दिल्ली- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली पहुंचे हुए हैं। उनका यह कार्यक्रम पहले से तय नहीं था। वह अचानक दिल्ली के लिए रवाना हो गए। यहां तक कि जेडीयू के विश्वस्त सूत्रों को भी इस बारे मे जानकारी नहीं दी गई। यह नीतीश कुमार का निजी दौरा बताया जा रहा है। 

माय नेशन को सूत्रों के हवाले मिली जानकारी के मुताबिक नीतीश कुमार दिल्ली के एम्स में आंखों की जांच करवाने के लिए आए हुए हैं। पिछले कुछ दिनों से उन्हें दृष्टिदोष की शिकायत हो रही थी। जिसके बाद उन्होंने एम्स में आंख जांच करवाने का फैसला किया। 

लेकिन बात सिर्फ आंखों की जांच तक ही सीमित नहीं है। नीतीश कुमार अपने दिल्ली प्रवास के दौरान दो और अहम कार्य करेंगे। खबर आ रही है कि वह आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर राजग के अन्य घटक दलों के साथ सीट बंटवारे को अंतिम रूप दे सकते हैं। 

सीट बंटवारे को लेकर बैठक करने की खबर में इसलिए भी दम है, क्योंकि रविवार पटना में जेडीयू राज्य कार्यकारिणी की बैठक हुई। जिसके बाद जेडीयू के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने जानकारी दी, कि 2019 के लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा के साथ सीट समझौते का मामला अंतिम चरण में है। 

इसके अलावा खबर यह भी है कि नीतीश कुमार दिल्ली में कामराज पथ पर बने अपने बंगले में गृह प्रवेश की पूजा में भी भाग लेगें। यह बंगला उन्हें राज्य के मुख्यमंत्री होने के नाते सरकार से मिला है।  

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Pride of Gujarat Award 2026: Ajay's Café ने जीता 'लीडिंग कैफे चेन ऑफ द ईयर' अवॉर्ड, CM भूपेंद्र पटेल ने दिया सम्मान
Parkside Premier league 2.0: सूरत इको पार्कसाइड में क्रिकेट का महाकुंभ, महिलाओं की एंट्री बनी सबसे बड़ा आकर्षण