नीतीश कुमार से अमित शाह की मुलाकात खत्म, जेडीयू कोटे से बन सकते हैं दो मंत्री

Published : May 29, 2019, 06:08 PM IST
नीतीश कुमार से अमित शाह की मुलाकात खत्म, जेडीयू कोटे से बन सकते हैं दो मंत्री

सार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात की। दिल्ली में हुई इस मुलाकात के दौरान पीएम मोदी की कैबिनेट में जेडीयू कोटे से मंत्री बनाए जाने पर चर्चा हुई। बताया जा रहा है कि नीतीश कुमार के दो सांसदों को कैबिनेट में लेने पर सहमति बन गई है। 

नई दिल्ली: 30 मई को पीएम मोदी के दोबारा शपथग्रहण से पहले उनकी कैबिनेट में शामिल होने वाले मंत्रियों की सूची तैयार होने का काम तेजी से चल रहा है। इसी  सिलसिले में आज बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात की। 

इस मुलाकात के बाद खबर आ रही है कि मोदी कैबिनेट में जेडीयू कोटे से दो मंत्रियों को जगह मिल सकती है। 

नीतीश के साथ शाह की बैठक उनके 11 अकबर रोड स्थित घर पर हुई। दोनों नेताओं के बीच आधे घंटे तक चर्चा हुई। इसके बाद इस बैठक के परिणामों की जानकारी देने के लिए अमित शाह प्रधानमंत्री के आवास पर गए। 

उधर अमित शाह के साथ बैठक खत्म करके नीतीश दिल्ली में 6 कामराज लेन स्थित अपने आवास पर चले गए। जहां उनके मिलने मुंगेर से नवनिर्वाचित जेडीयू सांसद ललन सिंह पहुंचे। 
नीतीश कुमार का अपने सांसदों के साथ एक बैठक करने का भी कार्यक्रम है। 

 

बिहार से जेडीयू के 16 सांसद जीते हैं। एनडीए में बीजेपी और शिवसेना के बाद सबसे ज्यादा सांसद जेडीयू के ही हैं। 

खबरों के मुताबिक जेडीयू को मोदी सरकार में एक कैबिनेट और एक राज्यमंत्री का पद मिल सकता है। जेडीयू कोटे के कैबिनेट मंत्री पद के लिए मुंगेर के सांसद ललन सिंह उर्फ राजीव रंजन सिंह तथा राज्य मंत्री के लिए पूर्णिया के सांसद संतोष कुशवाहा का नाम सबसे आगे चल रहा है। 
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

CBSE Result 2026: सूरत के व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में 100% रिजल्ट और संस्कृत में 100/100 की विशेष उपलब्धि
CBSE Board 10th Result 2026: गौतम क्लासेस का कमाल, 100% रिजल्ट के साथ छात्रों में 20% तक सुधार