नोएडा का ध्रुव अंडर-19 टीम का कप्तान, चार महीने पहले ही टीम में मिली थी एंट्री

Published : Jul 30, 2019, 09:22 AM IST
नोएडा का ध्रुव अंडर-19 टीम का कप्तान, चार महीने पहले ही टीम में मिली थी एंट्री

सार

ध्रुव भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेद्र सिंह धोनी और रिषभ पंत की तरह विकेट कीपर और बल्लेबाज है। ध्रुव को उसके हाल ही में इंग्लैंड में खेले गए मैच का ईनाम मिला है। जहां उसने बांग्लादेश के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया था। यहां ध्रुव ने सीरीज में नाबाद 52, 37 और 49 रनों की पारी खेली थी।

नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोएडा के ध्रुव चंद जुरेल को क्रिकेट टीम इंडिया जूनियर की कमान सौंपी गयी है। ध्रुव को अंडर-19 भारतीय क्रिकेट टीम का नया कप्तान बनाया गया है। दिलचस्प ये है कि ध्रुव को चार महीने पहले ही टीम में लिया गया और उसके बाद उसने लगातार बेहतर प्रदर्शन किया। जिसके बाद अब टीम की कमान सौंपी गयी है। जो  श्रीलंका में अगले महीने वाली यूथ एशिया कप का नेतृत्व करेगा। हालांकि वह नियमित कप्तान नहीं होगा। 

ध्रुव भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेद्र सिंह धोनी और रिषभ पंत की तरह विकेट कीपर और बल्लेबाज है। ध्रुव को उसके हाल ही में इंग्लैंड में खेले गए मैच का ईनाम मिला है। जहां उसने बांग्लादेश के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया था। यहां ध्रुव ने सीरीज में नाबाद 52, 37 और 49 रनों की पारी खेली थी।

यही नहीं विकेटकीपर के तौर पर मैच में अच्छा प्रदर्शन किया था। जिसके बाद टीम प्रबंधन की नजर ध्रुव पर थी। लिहाजा टीम प्रबंधन ने उसे ये जिम्मेदारी दी है। ध्रुव श्रीलंका में 3 से 15 सितंबर तक आयोजित होने वाले यूथ एशिया कप-2019 में भारतीय जूनियर क्रिकेट टीम का नेतृत्व करेगा।

असल में अभी जूनियर टीम के नियमित कप्तान प्रियम गर्ग मौजूद नहीं है। जिसके बाद ध्रुव को कप्तानी सौंपने पर मोहर लगी है। इस साल मार्च महीने में ही ध्रुव को भारतीय अंडर-19 टीम के लिए चुना गया था। तीसरी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में ही टीम का कप्तान बनना उनकी बड़ी उपलब्धि है।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Navkar Mantra Day 2026: सूरत में 10 हजार श्रद्धालुओं का महाजाप, विश्व शांति का गूंजा संदेश
Vishwa Navkar Mahamantra Divas 2026: सूरत में JITO का भव्य महाजाप, अमित शाह की वर्चुअल उपस्थित के साथ 108 देशों की भागीदारी