अब न रहे मुगल न रहा सराय, दीन दयाल के नाम पर भगवा स्टेशन

Aug 1, 2018, 5:06 PM IST

यूपी में भाजपा सरकार बनने के बाद सरकारी दफ्तर, स्कूल, थाना सभी भगवा रंग में रंगे जा रहा हैं। इसमें एक नया नाम जुड़ गया है। उत्तर प्रदेश का मुगलसराय रेलवे स्टेशन भगवा रंग में रंगा जा रहा है। इस जंक्शन का नाम अब दीनदयाल उपाध्याय के नाम पर रखा गया है। नाम बदलने के साथ ही इस जंक्शन पर अब भगवा रंग भी चढ़ाया जा रहा है। आगामी 5 अगस्त को इस जंक्शन नाम बदल दिया जायेगा। इसके लिए तैयारिया भी शुरू हो गई हैं। 5 अगस्त को भाजपा के राष्ट्रीय अमित शाह, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेलमंत्री पीयूष गोयल यहां पर आयोजित समारोह में नए नाम का उद्घाटन करेंगे। इसके लिए स्टेशन पर रंग रोगन का भी काम रेलवे द्वारा कराया जा रहा है।