..तो क्या अब भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला है युद्ध, इमरान के मंत्री बताई तारीख

By Team MyNationFirst Published Aug 28, 2019, 5:31 PM IST
Highlights

अपने विवादित बयानों के लिए पाकिस्तान में मशहूर रशीद का दावा है कि जल्द ही पाकिस्तान और भारत के बीच एक पूर्ण युद्ध होगा। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच अक्टूबर या उसके बाद युद्ध होगा। ये युद्ध पूर्व युद्ध होगा। यानी ये युद्ध 1971 की तरह होगा।

नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच अब युद्ध होने वाला है। हालांकि इसका दावा भारत की तऱफ से नहीं किया गया है। बल्कि इसका दावा पाकिस्तान के रेल मंत्री शेख रशीद कर रहे हैं। उनका दावा है कि इस साल अक्टूबर या उसके बाद भारत से पाकिस्तान का युद्ध होने वाला है। आपको बता दें ये वही इमरान खान के मंत्री हैं। जिन्हें पिछले दिनों लंदन में जमकर पीटा गया था और जिनके ऊपर अंडों की बरसात हुई थी।

अपने विवादित बयानों के लिए पाकिस्तान में मशहूर रशीद का दावा है कि जल्द ही पाकिस्तान और भारत के बीच एक पूर्ण युद्ध होगा। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच अक्टूबर या उसके बाद युद्ध होगा। ये युद्ध पूर्व युद्ध होगा। यानी ये युद्ध 1971 की तरह होगा।

  ये बयान रशीद ने पाकिस्तानी मीडिया को दिया है। जिसमें दावा किया गया है कि अब भारत और पाकिस्तान के बीच पूर्व युद्ध होगा। असल में पाकिस्तान कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के बाद एक तरह के बौखलाया हुआ है और उसके मंत्री दुनियाभर में परमाणु युद्ध की धमकी दे रहे हैं।

रशीद ने ही कुछ दिन पहले भारत पर परमाणु हमला करने की बात कही थी। जिसके बाद लंदन में एक कार्यक्रम में उन्हें जमकर पीटा गया था और उन्हें अंडे मारे गए थे। उधर इस्लामाबाद में कश्मीर पर आयोजित एक सेमिनार में पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा कि उनका देश कश्मीरियों के अधिकारों की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जा सकता है।

उन्होंने कहा कि कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे हालात बन सकते हैं और हम इसके लिए तैयार है। फिलहाल पाकिस्तान दुनियाभर में कश्मीर के मुद्दे पर अलग थगल पड़ चुका है और उसे किसी का साथ नहीं मिल रहा है।

कश्मीर मामले पर सऊदी अरब द्वारा कोई प्रतिक्रिया नहीं देने के बावजूद प्रधानमंत्री इमरान खान उनसे एक महीने तीसरी बार बात कर चुके हैं। लेकिन अभी तक उन्हें कोई मदद नहीं मिली है। यही नहीं इमरान खान पाकिस्तान में विपक्षी दलों के निशाने पर हैं।

click me!