देश में 31 हजार पहुंची संक्रमितों की संख्या,मौत का आंकड़ा 1007 पार

Published : Apr 29, 2020, 01:59 PM IST
देश में 31 हजार पहुंची संक्रमितों की संख्या,मौत का आंकड़ा 1007 पार

सार

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 31,332 हो गई। जबकि देश में सक्रिय मामलों की संख्या 22629 तक पहुंच गई है। वहीं महाराष्ट्र में सबसे खराब स्थिति है यहां कुल 9,318 मामले सामने आए, जिसमें 400 लोगों की मौत हुई है जबकि राज्य में अभी तक 1,388 लोग ठीक हो चुके हैं।

नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 31,332 पार हो गई जबकि मौत का आंकड़ा 1000 पार हो गया। देश में मरने वालों की संख्या 1007 तक पहुंच गई है। इसके साथ ही मौत का आंकड़ा महाराष्ट्र में 400 तक पहुंच गया है। महाराष्ट्र में अभी तक  9,318 लोगों की मौत कोरोना संक्रमण से हुई है। महाराष्ट्र के बाद गुजरात में स्थिति काफी खराब है। क्योंकि महाराष्ट्र के बाद गुजरात में सबसे ज्यादा मामले हैं।।

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 31,332 हो गई। जबकि देश में सक्रिय मामलों की संख्या 22629 तक पहुंच गई है। वहीं महाराष्ट्र में सबसे खराब स्थिति है यहां कुल 9,318 मामले सामने आए, जिसमें 400 लोगों की मौत हुई है जबकि राज्य में अभी तक 1,388 लोग ठीक हो चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार महाराष्ट्र के बाद गुजरात अगला राज्य हैं जहां कोरोना का संक्रमण सबसे ज्यादा है।

राज्य में अब तक 3,744  मामले दर्ज हुए हैं। वहीं दिल्ली में 3,314 मामले दर्ज किए गए हैं। जबकि मध्य प्रदेश में 2,387, राजस्थान में 2,364, तमिलनाडु में 2,058 और उत्तर प्रदेश में 2053 मामले दर्ज किए गए हैं। जबकि आंध्र प्रदेश में 1,259, बिहार में 366, हरियाणा में 310, जम्मू-कश्मीर में 565, कर्नाटक में 523 और केरल में 485 मामले दर्ज किए गए हैं।

महाराष्ट्र में अभी तक 400 मौतें दर्ज की गई हैं और इसके बाद गुजरात में 181, मध्य प्रदेश में 120 और नई दिल्ली में 54 मौतें हुई हैं। जबकि आंध्र प्रदेश में 31 मौत, बिहार दो मौत, हरियाणा तीन मौत, जम्मू-कश्मीर में आठ मौत, कर्नाटक में  20 मौत और चार मौत हुई हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार, भारत में पिछले 24 घंटों में 73 मौतें दर्ज की गई हैं। \

वहीं अभी तक 7,695 रोगी ठीक हो चुके हैं। जिसमें 111 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। मंत्रालय के अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, महाराष्ट्र में भारत में सबसे अधिक कोविद -19 संक्रमण जारी है। महाराष्ट्र में कुल 9,318 मामलों में, 1,388 ठीक हो गए / छुट्टी दे दी गई, जबकि 400 रोगियों की मृत्यु कोरोनोवायरस के कारण हुई।
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

सूरत में सनराइज विद्यालय के‘अभिव्यक्ति 2026’ महोत्सव में चमका छात्रों का टैलेंट, पुलिस कमिश्नर रहे मुख्य अतिथि
Divyang Fashion Show Surat: लव एंड केयर ट्रस्ट के मंच पर दिव्यांग प्रतिभाओं ने जीता दिल