
पटना। बिहार में कोरोना संक्रमण के मामलों में कई नहीं आ रही है और राज्य के 27 जिलों में कोरोना संक्रमण के 352 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 14330 तक पहुंच गई है। वहीं राज्य में अब तक कोरोना संक्रमण से 109 लोगों की मौत हुई है।
राज्य के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक राज्य में कोरोना संक्रमण के मामले अब 14330 तक पहुंच गए हैं। राज्य में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 352 मामले सामने आए हैं। इस दौरान राज्य के अररिया जिले में कोरोना संक्रमण के 4, अरवल में 6, औरंगाबाद में 1, बाँका में 6, भागलपुर में 84, बक्सर में 5, दरभंगा में 5, पूर्वी चंपारण में 21 और गया में एक मामला सामने आया है। जबकि इसी दौरान जमुई में 8, जहानाबाद में 1, कैमूर में 1, खगड़िया में 10, लखीसराय में 4, मधेपुरा में 9, मधुबनी में 15, मुजफ्फरपुर में 34, नालंदा में 13, नवादा में 1, पूर्णिया में 2, रोहतास में 7, समस्तीपुर में छह मामले दर्ज किए गए हैं।
जबकि राज्य के सारण में 2, शिवहर में 2, सुपौल में 19 और पश्चिमी चंपारण में 12 नए कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई है। वहीं राज्य के 34 जिलों में गुरुवार को 704 कोरोना संक्रमण के नए मामले सामने आए थे। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटे में 251 संक्रमित मरीज कोरोना से उबर गए हैं और इसके बाद राज्य में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 9792 हो गई हैं। वहीं राज्य में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 109 हो गई।
विभाग का कहना है कि राज्य में संक्रमितों की ठीक होने की दर ज्यादा है और राज्य में ये रिकवरी दर 70.65 फीसदी है जबकि राष्ट्रीय दर 61 फीसदी से ज्यादा है। वहीं राज्य में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 4076 है।
MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।