देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या23 लाख के पार, पिछले 24 घंटे में 60961 नए मामले दर्ज

Published : Aug 12, 2020, 03:39 PM IST
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या23 लाख के पार, पिछले 24 घंटे में 60961 नए मामले दर्ज

सार

देश  में पिछले 24 घंटे में 834 लोगों की मौत कोरोना संक्रमण से हुई है और इसके बाद  देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 46,091 हो गई है। जबकि देश में कोरोना के नए मामले आने के बाद के संक्रमितों की बढ़कर 23,29,638 हो गए हैं। 

नई दिल्ली। देश में कोरोना का कहर जारी है और देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में तेजी से इजाफा हो रहा है।  वहीं देश में पिछले 24 घंटे में एक दिन में 60 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं।  जिसके बाद देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 23 लाख पार हो गई है।  इसके आलावा देश में 16 हजार से ज्यादा मरीज कोरोना से उबर गए हैं।


देश में बुधवार को कोरोना के 60,961 नए मामले सामने आए हैं  और ये यह पांचवां दिन है जब 60,000 से ज्यादा नए मामले देश में दर्ज किए गए हैं। इसके बाद देश में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 23. 29 लाख पार पहुंच गया है। इसके बाद देश में संक्रमण से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या 16 लाख से ज्यादा हो गई है। वहीं देश  में पिछले 24 घंटे में 834 लोगों की मौत कोरोना संक्रमण से हुई है और इसके बाद  देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 46,091 हो गई है। 

जबकि देश में कोरोना के नए मामले आने के बाद के संक्रमितों की बढ़कर 23,29,638 हो गए हैं। जबकि देश में 6,43,948 मामले सक्रिय  हैं और 16,39,599 मरीजों का इलाज किया जा चुका है और वह अस्पतालों से डिस्चार्ज हो चुके हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में स्वस्थ होने की दर बढ़कर 70.38 फीसदी तक पहुंच गई है। जबकि मृत्यु दर में गिरावट आई है और यह 1.98 फीसदी है। वहीं देश में 27.64 फीसदी मरीजों का इलाज चल रहा है।

पिछले 24 घंटे में 7.33 लाख नमूनों की जांच

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के मुताबिक देश में  11 अगस्त 2020 तक 2,60,15,297 नमूनों का परीक्षण किया जा चुका है और मंगलवार को ,33,449 नमूनों की जांच की गई।
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश