पांच सौ करीब पहुंची कोरोना मरीजों की संख्या, आज रात फिर देश को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

Published : Mar 24, 2020, 02:15 PM IST
पांच सौ करीब पहुंची कोरोना मरीजों की संख्या, आज रात फिर देश को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

सार

केंद्र ने कोरोना से बचाव के लिए देशभर में वाणिज्यिक एयरलाइनों रद्द करने का फैसला  किया है वहीं यात्री ट्रेनों को भी रद्द कर दिया है। ताकि लोग एक स्थान से दूसरे स्थान में न जा सके। देश के कई राज्यों में कर्फ्यू लागू कर दिया गया है। जिसके कारण लोग घरों में रहने को मजबूर हैं। हालांकि राज्य सरकार ने राशन, दवा की दुकानों को कर्फ्यू से अलग रखा है। 

नई दिल्ली। देश भर में कोरोना वायरस संक्रमति मरीजों की संख्या लगभग 500 से पार हो गई है। जिसके बाद देश में हालत और भी ज्यादा गंभीर हो गए हैं। हालांकि राहत की बात ये भी है कि अभी तक देशभर में 24 से ज्यादा कोरोना वायरस के मरीज ठीक हो गए हैं। इस बीमारी से बचाव के लिए देशभर के 600 से अधिक जिलों को लॉकडाउन किया है। वहीं पीएम मोदी आज एक बार फिर देश की जनता को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी लोगों से घरों में रहने की अपील एक बार फिर कर सकते हैं।

केंद्र ने कोरोना से बचाव के लिए देशभर में वाणिज्यिक एयरलाइनों रद्द करने का फैसला  किया है वहीं यात्री ट्रेनों को भी रद्द कर दिया है। ताकि लोग एक स्थान से दूसरे स्थान में न जा सके। देश के कई राज्यों में कर्फ्यू लागू कर दिया गया है। जिसके कारण लोग घरों में रहने को मजबूर हैं। हालांकि राज्य सरकार ने राशन, दवा की दुकानों को कर्फ्यू से अलग रखा है। मंगलवार सुबह तक, कोविद -19 मामलों की संख्या बढ़कर 492 हो गई और राज्यों की प्रारंभिक परीक्षण रिपोर्टों ने संकेत दिए हैं कि ये आंकड़ा और बढ़ा सकता है।  वहीं मणिपुर में कोरोना का पहला केस दर्ज हुआ है यहां पर ब्रिटेन से लौटी महिला का टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है। यह उत्तर-पूर्व में कोरोना वायरस का पहला मामला है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, कुल 451 भारतीयों और 41 विदेशियों अभी तक कोरोना वायरस पॉजीटिव पाया गया है।  वहीं देशभर में 24 मरीज इस बीमारी से ठीक हो गए हैं जबकि नौ लोगों की मौत इस वायरस से हुई है। केंद्रीय सरकार के अधिकारियों के मुताबिक देश के 32 राज्यों में 560 जिलों को पूर्ण लॉकडाउन किया गया है। केंद्र प्रशासित द्वीप लक्षद्वीप यात्री जहाजों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दी गई है. अभी तक महाराष्ट्र में  सबसे ज्यादा 101 मामले दर्ज किए गए हैं। हालांकि राज्य में कर्फ्यू लागू कर दिया गया है।  वहीं पंजाब में  21 मामले दर्ज किए हैं और एक मरीज की मौत हुई है। 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: Skyera Airhostess Training Institute के छात्रों को मिला Hospitality Industry का प्रैक्टिकल अनुभव
CBSE 12th Board Result 2026: सूरत के GD Goenka International School के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, 13वीं बार 100% रिजल्ट