मुंबई में संक्रमितों की संख्या पहुंची 55 सौ पार, धारावी में संख्या पहुंची तीन से करीब

मुंबई में सोमवार को ही 395 नए मामले दर्ज किए गए हैं। जिसके बाद देश की  आर्थिक राजधानी कर जाने वाले मुंबई में संक्रमित की संख्या 5,589 तक पहुंच गई है। मुंबई में 15 की मौत हुई है और इसके बाद मौत का आंकड़ा 219 तक पहुंच गया है। हालांकि राहत की बात ये है कि मुंबई में ठीक होने वालों की संख्या 1,015 तक पहुंच  गई है।

Number of infected reached 55 hundred in Mumbai, number reached in Dharavi close to three

मुंबई। महाराष्ट्र में देश में कोरोना संक्रमितों का सबसे बड़ा केन्द्र बना हुआ है वहीं मुंबई में संक्रमितों की संख्या 5,589 तक पहुंच गई है। जबकि मुंबई में मरने वालों  की संख्य 219 तक पहुंच गई है। वहीं मुंबई में एपिसेंटर बन चुके धारावी में संक्रमितों की संख्या 288 तक पहुंच गई है।

Number of infected reached 55 hundred in Mumbai, number reached in Dharavi close to three

मुंबई में सोमवार को ही 395 नए मामले दर्ज किए गए हैं। जिसके बाद देश की  आर्थिक राजधानी कर जाने वाले मुंबई में संक्रमित की संख्या 5,589 तक पहुंच गई है। मुंबई में 15 की मौत हुई है और इसके बाद मौत का आंकड़ा 219 तक पहुंच गया है। हालांकि राहत की बात ये है कि मुंबई में ठीक होने वालों की संख्या 1,015 तक पहुंच  गई है। जानकारी के मुताबिक सोमवार को मुंबई में 15 लोगों की मौत हुई है। धारावी में अब तक 288 केस दर्ज किए हैं और 14 की मौत हो चुकी है। वहीं मुंबई में 4355 सक्रिय मामले हैं।

देश में तीस हजार के करीब पहुंची संक्रमितों की संख्या

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 934 लोगों की मौत के साथ 29435 तक पहुंच गई है। महाराष्ट्र कोरोना संक्रमण का एपिसेंटर बना हुआ है। जहां संक्रमितों की संख्या 8590 पहुंच गई हैं और 369 लोगों की मौत संक्रमण के कारण हुई है। महाराष्ट्र के बाद सबसे ज्यादा मामले गुजरात में दर्ज किए गए हैं और राज्य में 3548 मामले सामने आए हैं और 162 लोगों की मौत संक्रमण के कारण हुई है। वहीं मध्य प्रदेश में कोरोना से 110 लोगों की जान गई है वही राज्य में कोरोना वायरस के कुल 2168 मामले सामने आ चुके हैं जबकि राजधानी दिल्ली में 54 मौतों  के साथ कोरोनावायरस के मामले बढ़कर 3108 तक पहुंच गए हैं।

vuukle one pixel image
click me!