70 हजार पहुंची संक्रमितों की संख्या, मौत का आंकड़ा पहुंचा 23 के करीब

Published : May 12, 2020, 12:56 PM IST
70 हजार पहुंची संक्रमितों की संख्या, मौत का आंकड़ा पहुंचा 23 के करीब

सार

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि देश में सक्रिय कोरोना संक्रमितों की संख्या 46,008 है और 22,454 लोग ठीक हो चुके हैं। देश में अब तक लगभग 31.73 प्रतिशत मरीज ठीक हो चुके हैं। देश में एक ही दिन में कुल 87 मौतें दर्ज की गई है। इसमें सबसे ज्यादा मौत महाराष्ट्र में हुई है।

नई दिल्ली।  देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। देश में संक्रमितों की संख्या 70 हजार पार कर गई जबकि मरने वालों की संख्या 23 हजार के करीब पहुंच गई है।  पिछले 24 घंटों में 87 मौतों के साथ देश के साथ देश में 3,604 नए मामले दर्ज किए गए हैं और इसके बाद संक्रमितों की संख्या 70,756 तक पहुंच गई है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि देश में सक्रिय कोरोना संक्रमितों की संख्या 46,008 है और 22,454 लोग ठीक हो चुके हैं। देश में अब तक लगभग 31.73 प्रतिशत मरीज ठीक हो चुके हैं। देश में एक ही दिन में कुल 87 मौतें दर्ज की गई है। इसमें सबसे ज्यादा मौत महाराष्ट्र में हुई है।   महाराष्ट्र में 36, गुजरात में 20, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में छह-छह, पश्चिम बंगाल में पांच और हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में एक-एक की मौत कोरोना से हुई है।

वहीं अब तक कुल 2,293 मौतों में से महाराष्ट्र में सबसे अधिक 868 लोगों की मौत हुई है। वहीं गुजरात में 513, मध्य प्रदेश में 22), पश्चिम बंगाल में 190, राजस्थान में 113, उत्तर प्रदेश में 80, दिल्ली में 73 , तमिलनाडु में 53 और आंध्र प्रदेश में 45 लोगों की मौत कोरोना से हुई है। वहीं कर्नाटक के साथ-साथ पंजाब में भी मरने वालों की संख्या 31 तक पहुंच गई है। इसके साथ ही  हरियाणा के 11, जम्मू और कश्मीर के 10, बिहार के छह और केरल के चार लोगों की मौत हुई है। जबकि झारखंड और ओडिशा में तीन-तीन, हिमाचल प्रदेश, असम और चंडीगढ़ में दो-दो, मेघालय और उत्तराखंड में एक-एक मौत हुई है।

अभी तक सबसे अधिक मामले महाराष्ट्र में दर्ज किए गए हैं। राज्य में कुल 23,401 मामले दर्ज किए गए हैं। जबकि इसके बाद गुजरात में 8,541, तमिलनाडु में 8,002, दिल्ली में 7,233, राजस्थान में 3,988, मध्य प्रदेश में 3,785 मामले दर्ज किए गए हैं।  वहीं उत्तर प्रदेश में 3,573 मामले, पश्चिम बंगाल में 2,063, आंध्र प्रदेश में 2,018 और पंजाब में संक्रमितों की संख्या 1,877 तक पहुंच गई है। जबकि जम्मू कश्मीर में 879, कर्नाटक में 862, बिहार में 747 और हरियाणा में मामलों की संख्या 730 तक पहुंच गई है।

वहीं केरल में अब तक 519 मामले सामने आए हैं, जबकि ओडिशा में 414 चंडीगढ़ में 174 और झारखंड में 160 लोग संक्रमित हुए हैं। वहीं  त्रिपुरा ने 152 , उत्तराखंड में 68, असम में 65, छत्तीसगढ़ में और हिमाचल प्रदेश में 55-55, लद्दाख में 42 और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में तैंतीस मामले सामने आए हैं।
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Mother’s Day Celebration: सूरत व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल के मातृत्व उत्सव में दिखा मां-बच्चों का अनोखा रिश्ता, भावुक प्रस्तुतियों ने जीता दिल
CBSE Board Result 2026: सूरत व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, साइंस-वाणिज्य छात्रों ने किया कमाल