चीन के मुद्दे पर पीएम के घेरते-घेरते चीनी फंड को लेकर खुद घिर गए राहुल गांधी

Published : Jun 25, 2020, 07:37 PM IST
चीन के मुद्दे पर पीएम के घेरते-घेरते चीनी फंड को लेकर खुद घिर गए राहुल गांधी

सार

फिलहाल भाजपा के हमले के बाद राहुल गांधी बैकफुट पर आ गए हैं। राहुल गांधी लगातार सीमा विवाद को लेकर पीएम मोदी पर निशाना साध रहे हैं। वहीं कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी सर्वदलीय बैठक में पीएम के सामने सवालों की झड़ी लगा दी। 

नई दिल्ली। भारत और चीन के बीच सीमा विवाद को लेकर प्रधानमंत्री पर लगातार निशाना साध रहे कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी राजीव गांधी फाउंडेशन को चीनी दूतावास मिले फंड को लेकर खुद घिर गए हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इस फंड को लेकर राहुल गांधी और उनके परिवार पर हमला तेज कर दिया है। उन्होंने कहा कि 2017 में डोकलाम विवाद के समय राहुल गांधी ने चीनी राजदूत के साथ गुपचुप मुलाक़ात की और इसके बाद राजीव गांधी फाउंडेशन को चीनी दूतावास से डोनेशन मिला था। लिहाजा अब राहुल गांधी को इसको लेकर देश के सामने सच्चाई सामने लानी चाहिए।


फिलहाल भाजपा के हमले के बाद राहुल गांधी बैकफुट पर आ गए हैं। राहुल गांधी लगातार सीमा विवाद को लेकर पीएम मोदी पर निशाना साध रहे हैं। वहीं कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी सर्वदलीय बैठक में पीएम के सामने सवालों की झड़ी लगा दी।  जबकि उनके सहयोगी दलों ने इस मामले में सोनिया गांधी का भी साथ नहीं दिया। महाराष्ट्र में कांग्रेस के साथ सरकार चला रही शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस कांग्रेस पार्टी ने कांग्रेस को नसीहत दी थी कि इस मौके पर कांग्रेस सेना और सरकार पर आक्षेप न करे।  वहीं राहुल गांधी पीएम मोदी पर लगातर हमला कर रहे हैं। वहीं आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मध्यप्रदेश जनसंवाद रैली में सवाल उठाया कि 2008 में पार्टी ने चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के साथ करार किया।

इन दलों के बीच क्या रिश्ता है। तब कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी सांसद। वहीं मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री थे। आखिर राहुल गांधी किस हैसियत से करार किया। वहीं कांग्रेस की अगुवाई वाली मनमोहन सिंह की सरकार ने अपने कार्यकाल में कितने करार किए। नड्डा ने कहा कि राजीव गांधी फाउंडेशन को चीन ने धन दानकिया। ऐसा क्यों किया गया इस पर साफ होना चाहिए। इसमें कई उद्योगपतियों, पीएसयू के भी नाम हैं। क्या चीनी दूतावास से रिश्वत ली गई।

नड्डा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को चीन के साथ इतना प्यार क्यों हुआ है। राजीव गांधी फाउंडेशन को इतना पैसा क्यों दिया गया। उन्होंने देश में क्या स्टडी की थी, ये भी देश जानना चाह रहा है। पार्टी चीन से पैसा लेती है और उसके बाद स्टडी कराते हैं।  जो देश के हित में नहीं उसके लिए माहौल तैयार करते हैं। नड्डा ने कहा कि एक परिवार की गलतियों की वजह से देश की 43 हजार स्क्वेयर किलोमीटर जमीन चली। गलवान घाटी को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने कहा कि वह सरकार और पीएम मोदी के साथ खड़े हैं लेकिन सिर्फ एक परिवार अपनी नीयत और नीति के सवाल किए।  वहीं अयोध्या के मुद्दे को उठाते हुए नड्डा ने कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण का लेकर कांग्रेस ने इसमें अड़ंगा लगाया।
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: Skyera Airhostess Training Institute के छात्रों को मिला Hospitality Industry का प्रैक्टिकल अनुभव
CBSE 12th Board Result 2026: सूरत के GD Goenka International School के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, 13वीं बार 100% रिजल्ट