इंदौर के दूल्हे ने मेंहदी से किया बहादुरी का ‘अभिनंदन’

Published : Mar 08, 2019, 03:17 PM ISTUpdated : Mar 08, 2019, 03:19 PM IST
इंदौर के दूल्हे ने मेंहदी से किया बहादुरी का ‘अभिनंदन’

सार

विंग कमांडर अभिनंदन की तो देशभर में चर्चा है ही लेकिन इसी के साथ उनकी शानदार मूछों की भी खूब चर्चा है। उनकी मूंछो की स्टाइल को कॉपी कर युवा देशभक्ति के रंग में नजर आ रहे है लेकिन इंदौर का एक युवा ऐसा है जिसने अपनी शादी पर अपने हाथों में मेंहदी से अभिनंदन के लिए कुछ अलग कर दिखाया है।  

भारतीय विंग कमांडर अभिनंदन जब से पाकिस्तान के चंगुल से छूट कर अपने वतन आए हैं तब से वह नेशनल हीरो बन चुके हैं। उनकी बहादुरी की जम कर तारीफ हो रही है।

विंग कमांडर की तो देशभर में चर्चा है ही लेकिन इसी के साथ उनकी शानदार मूछों की भी खूब चर्चा है। उनकी मूंछो की स्टाइल को कॉपी कर युवा देशभक्ति के रंग में नजर आ रहे है लेकिन इंदौर का एक युवा ऐसा है जिसने अपनी शादी पर अपने हाथों में मेंहदी से अभिनंदन की फोटो बनवाई है। 

इस दूल्हे ने अपने हाथों में अपनी बीवी का नाम न लिखवाते हुए देश के वीर जवान की तस्वीर बनाई है। इंटरनेट पर अब यह मेंहदी खूब वायरल हो रही है। 

बता दें भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन पाकिस्तान के कब्जे से शुक्रवार (1 मार्च) रात 9 बजे भारत लौट कर आए थे। आम जनता के साथ-साथ बॉलीवुड के सितारों ने भी उनके वापस लौटने की खुशी सोशल मीडिया पर इजहार की थी।

यह भी पढ़िए- मूछें हो तो विंग कमांडर अभिनंदन जैसी
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश