वाराणसी में गुजरात हिंसा के बाद लगे पोस्टर, जानिये क्या लिखा है...

Published : Oct 10, 2018, 04:50 PM IST
वाराणसी में गुजरात हिंसा के बाद लगे पोस्टर, जानिये क्या लिखा है...

सार

वाराणसी में लोगों ने अल्पेश ठाकोर के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में उन्हें नवरात्रि पर दशानन रावण बनाते हुए पोस्टर जारी किया है। इस पोस्टर में एक तरफ गुजरात के सीएम विजय रुपाणी की तस्वीर है। पोस्टर पर लिखा है कि 'गुजरातियों से बैर नहीं, अल्पेश ठाकोर तेरी खैर नहीं'। 

वाराणसी--गुजरात में मजदूरों के हो रहे पलायन के बाद कांग्रेस नेता अल्पेश ठाकोर का भड़काऊ वीडियो सामने आने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में अल्पेश का जमकर विरोध हो रहा है।

वाराणसी में लोगों ने अल्पेश ठाकोर के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में उन्हें नवरात्रि पर दशानन रावण बनाते हुए पोस्टर जारी किया है। इस पोस्टर में एक तरफ गुजरात के सीएम विजय रुपाणी की तस्वीर है।

पोस्टर पर लिखा है कि 'गुजरातियों से बैर नहीं, अल्पेश ठाकोर तेरी खैर नहीं'। पोस्टर लगाने वाले श्रीपति ने बताया कि नवरात्रि के समय कांग्रेस के विधायक अल्पेश ठाकोर और उनके समर्थकों ने जिस तरीके से बिहार और उत्तर भारत के रहने वालों पर हमला कराया है, ये सरकार को बदनाम करने की साजिश है।

"

ऐसे में इस बार दशहरा पर सीएम विजय रुपाणी रावण रूपी अल्पेश के मुक्ति दिला कर देश को एक अच्छा संदेश देंगे। अल्पेश ठाकोर के विरोध में वाराणसी के तहसील, कचहरी, अर्दली बाजार, शिवपुर, कैण्ट सहित कई इलाकों में पोस्टर लगाए गए हैं।

शहर में चलने वाली सवारी गाड़ियों पर भी अपलेश ठाकोर के रावण रूपी पोस्टर को लगाया। बता दें कि कल बिहार और उत्तर भारतीय के समर्थन में एकता मंच ने पीएम मोदी को लेकर एक पोस्टर जारी किया था जिसमे उन्हें गुजरात जाने की बात कही गई थी।


 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Vishwa Navkar Mahamantra Divas 2026: सूरत में JITO का भव्य महाजाप, अमित शाह की वर्चुअल उपस्थित के साथ 108 देशों की भागीदारी
World Health Day पर वेसु के GD Goenka स्कूल में Teen Skin Care पर जागरूकता सत्र, डॉ. जगदीश सखिया के अहम टिप्स