मंदिरों में पूजा से चिढ़कर पाकिस्तान ने की नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी

Published : Jul 23, 2019, 08:55 AM ISTUpdated : Jul 23, 2019, 11:41 AM IST
मंदिरों में पूजा से चिढ़कर पाकिस्तान ने की नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी

सार

जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान की फौज ने सोमवार को अचानक गोलीबारी शुरु कर दी। पहले तो भारतीय पक्ष हतप्रभ रह गया। लेकिन बाद में दुश्मन को करारा जवाब दिया गया। कल सावन पहला सोमवार था। जिसके लिए सीमावर्ती गांवों के लोग नहा धोकर मंदिर में पूजा करने जा रहे थे। पाकिस्तान ने इसी दौरान गोलीबारी शुरु कर दी थी। शायद भारतीय सीमा में मंदिरों के घंटों की आवाज पाकिस्तानियों को रास नहीं आ रही थी।   

जम्मू: राजौरी जिले के सुंदरबनी इलाके में नियंत्रण रेखा के साथ लगे केरी सेक्टर में सोमवार की सुबह पाकिस्तान की फौज ने बिना किसी उकसावे के गोलीबारी शुरु कर दी। पाकिस्तानियों ने पहले तो भारतीय चौकियों को निशाना बनाया। लेकिन बाद में सीमा से जुड़े गांवों पर गोलियां और मोर्टार बरसाना शुरु कर दिया। 

पाकिस्तान की तरफ से अचानक हुई इस कार्रवाई की उम्मीद भारतीय सेना को नहीं थी। इसलिए पाकिस्तानी गोलाबारी में एक भारतीय जवान शहीद हो गया। लेकिन बाद में भारतीय सिपाहियों ने मोर्चा संभाला और पाकिस्तान की फौज को करारा सबक सिखाया। भारतीय जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के दो सैनिक मारे गए और उसकी दो फॉरवर्ड चौकियां तबाह कर दी गईं। 

पाकिस्तान की तरफ से दागे गए कई गोले पटल गांव और इखनी नाला में भी गिरे। इसकी वजह से वहां के लोग खौफ में आ गए। 

बताया जा रहा है कि सावन के महीने का पहला सोमवार होने के कारण सीमावर्ती गांवों के लोग स्नान करके मंदिरों में दर्शन करने जा रहे थे। मंदिरों में भजन पूजन का कार्यक्रम चल रहा था। तभी पाकिस्तानियों ने गोलीबारी शुरु कर दी। 

अखनूर सेक्टर के अंतर्गत केरी बट्‍टल सेक्टर में पाकिस्तानी गोलाबारी का मुंहतोड़ जवाब देने के दौरान जख्मी हुए सैन्यकर्मी आरिफ खान को नजदीकी सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी और वह शहीद हो गए।

इसके बाद भी दोनों पक्षों की तरफ से एक दूसरे पर रुक रुक कर गोलाबारी होती रही। शनिवार को भी पाकिस्तानी सेना ने पुंछ में तीन जगहों पर सीजफायर का उल्लंघन किया था।  उस दिन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह राज्य के दौरे पर थे। 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश