पाकिस्तान ने किया एलओसी पर संघर्षविराम उल्लंघन, रिहायशी इलाकों को बनाया निशाना

Gursimran Singh |  
Published : Sep 19, 2018, 09:17 AM IST
पाकिस्तान ने किया एलओसी पर संघर्षविराम  उल्लंघन, रिहायशी इलाकों को बनाया निशाना

सार

भारत के रिहायशी इलाकों सधपोरा, अमरोही और हाजितरा आदि गांवों को भी निशाना बनाया गया। पाकिस्तान सेना की इस हरकत का भारतीय सेना ने भी जोरदार जवाब दिया।

पाकिस्तान ने एक बार फिर युद्धविराम का उल्लंघन करते हुए कश्मीर के उरी और तंगधार सेक्टर में भारतीय सेना की चौकियों और रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया। बीती रात करीबन 8 बजे पाकिस्तान ने केरन सेक्टर में सेना की 20 जाट रेजीमेंट की चौकी को निशाना बनाकर छोटे हथियारों से फायरिंग की। भारत के रिहायशी इलाकों सधपोरा, अमरोही और हाजितरा आदि गांवों को भी निशाना बनाया गया। पाकिस्तान सेना की इस हरकत का भारतीय सेना ने भी जोरदार जवाब दिया। देर रात तक दोनों तरफ से फायरिंग होती रही।

इससे पहले शाम 6 बजे पाकिस्तान ने कश्मीर के उरी सेक्टर में भी सेना के जवानों को निशाना बनाकर युद्धविराम का उल्लंघन किया था। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया की पाकिस्तान ने तंगधार सेक्टर में रिहायशी इलाकों में गोलाबारी की। नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान की ओर से की गई बेवजह गोलाबारी का भारतीय सेना मुहतोड़ जवाब दे रही है। उन्होंने कहा, "हम प्रभावी और मजबूत रूप से पाकिस्तान की इस कायरतापूर्ण हरकत का जवाब दे रहे हैं।'
 
जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तान की तरफ से किए गए युद्धविराम उल्लंघन में किसी प्रकार के जान माल के नुकसान की खबर नहीं है।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Pride of Gujarat Award 2026: Ajay's Café ने जीता 'लीडिंग कैफे चेन ऑफ द ईयर' अवॉर्ड, CM भूपेंद्र पटेल ने दिया सम्मान
Parkside Premier league 2.0: सूरत इको पार्कसाइड में क्रिकेट का महाकुंभ, महिलाओं की एंट्री बनी सबसे बड़ा आकर्षण