फिर बढ़ने लगी हैं पेट्रोल की कीमतें, केन्द्र सरकार की मुश्किलें बढ़ांएगी

Published : Jan 15, 2019, 11:09 AM IST
फिर बढ़ने लगी हैं पेट्रोल की कीमतें, केन्द्र सरकार की मुश्किलें बढ़ांएगी

सार

देशभर में पेट्रोल की कीमतें लगातार पांचवें दिन बढ़ी हैं और पिछले फिर 70 रपए प्रति लीटर के स्तर पर पहुंच गयी हैं वहीं डीजलों की कीमतों में भी लगातार उछाल आ रहा है. डीजल की कीमतें भी 64 रुपए के पार हो गई है. इसके पीछे पेट्रोलियम कंपनियां तर्क दे रही हैं कि सरकारी कंपनियों का लागत बढ़ने के कारण पेट्रोल और डीजल की कीमतों मे इजाफा हो रहा है

देशभर में पेट्रोल की कीमतें लगातार पांचवें दिन बढ़ी हैं और पिछले फिर 70 रपए प्रति लीटर के स्तर पर पहुंच गयी हैं वहीं डीजलों की कीमतों में भी लगातार उछाल आ रहा है. डीजल की कीमतें भी 64 रुपए के पार हो गई है.

इसके पीछे पेट्रोलियम कंपनियां तर्क दे रही हैं कि सरकारी कंपनियों का लागत बढ़ने के कारण पेट्रोल और डीजल की कीमतों मे इजाफा हो रहा है. हालांकि पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतें बढ़ने का नुकसान केन्द्र सरकार को जनता की नाराजगी से उठाना पड़ सकता है. पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में लगातार पांचवें दिन इजाफा हुआ है.

नए साल में इनकी कीमतों में यह छठी वृद्धि है. रविवार को पेट्रोल की कीमतों 49 पैसे और डीजल 59 पैसे इजाफा हुआ है. वहीं आज(15 जनवरी) को इसमें 28 पैसे की वृद्धि दर्ज की गयी है और राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 70.41 रुपए प्रति लीटर हो गयी है. जबकि डीजल की कीमत में भी बढ़ोत्तरी देखने को मिली है.

दिल्ली में डीजल की कीमत आज 64.47 है और इसमें कल की तुलना में 29 पैसे की वृद्धि हुई है. नए साल में राजधानी से पेट्रोल एक रुपए 84 पैसे और डीजल 2.02 रपए बढ़ चुका है। इससे पहले गत 18 अक्टूबर के बाद पेट्रोलियम कीमतों में गिरावट का एक लम्बा सिलसिला देखा गया था और कुल मिलाकर पेट्रोल 14.54 रपए तथा डीजल 13.53 रपए प्रति लीटर सस्ता हुआ था. इस क्रम में पेट्रोल और डीजल राजधानी में क्रमश: 68.29 रपए और 62.16 रपए प्रति लीटर पर आ गया था. इन दोनों ईंधनों की कीमतों में लगातार छठे दिन दर्ज की गई बढ़ोतरी.
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल की मान्या ड्रोलिया बनी कॉमनवेल्थ चेस स्टार, 3 पदक के साथ किया स्वर्णिम प्रदर्शन
Surat News: पी.पी. सवाणी के त्रिविध सम्मान समारोह में सम्मानित हुए जनप्रतिनिधि और विद्यार्थी