पेट्रोलियम कंपनियों के प्रमुखों के साथ पीएम मोदी करेंगे बैठक

Published : Oct 15, 2018, 09:12 AM IST
पेट्रोलियम कंपनियों के प्रमुखों के साथ पीएम मोदी करेंगे बैठक

सार

इस बैठक का संयोजन नीति आयोग द्वारा किया जा रहा है. समझा जाता है कि बैठक में कच्चे तेल की कीमतों के उतार-चढ़ाव और अमेरिका के ईरान पर प्रतिबंध की चुनौतियों पर विचार विमर्श होगा

केंद्र की सत्ता में बैठी भाजपा की अगुआई वाली नरेंद्र मोदी की सरकार के खिलाफ पेट्रोल- डीजल की लगातार बढ़ती कीमत एक बड़ा मुद्दा बनता जा रहा है। विपक्ष बढ़ती किमतों को लेकर लगातार सरकार को घेरने का प्रयास कर रहा है।

सरकार भी इसको को लेकर काफी चिंतित दिख रही है। इसलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तेल और गैस क्षेत्र की कंपनियों के सीईओ के साथ ताजा हालात पर मंथन करेंगे। बैठक में ईरान पर अमेरिकी प्रतिबंधों और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी की वजह से पड़ने वाले असर पर चर्चा होगी।

बैठक में पेट्रोलियम निर्यातक देशों के संगठन (ओपेक) के महासचिव मोहम्मद बारकिंदो और पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी शामिल होंगे। इसके अलावा ओएनजीसी के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक शशि

शंकर, आईओसी के चेयरमैन संजीव सिंह, गेल इंडिया के प्रमुख बीसी त्रिपाठी, हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन के चेयरमैन मुकेश कुमार शरण, ऑइल इंडिया के चेयरमैन उत्पल बोरा और भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन के चेयरमैन डी राजकुमार भी भाग लेंगे।

इस बैठक का संयोजन नीति आयोग द्वारा किया जा रहा है. समझा जाता है कि बैठक में कच्चे तेल की कीमतों के उतार-चढ़ाव और अमेरिका के ईरान पर प्रतिबंध की चुनौतियों पर विचार विमर्श होगा

सूत्रों ने बताया कि सऊदी अरब के पेट्रोलियम मंत्री खालिद ए अल फलीह, बीपी के सीईओ बॉब डुडले, टोटल के प्रमुख पैट्रिक फॉयेन, रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी और वेदांता के प्रमुख अनिल अग्रवाल के सोमवार की बैठक में शामिल होने की उम्मीद है।
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश