गुम हुई गूंगी व बहरी महिला को पुलिस ने परिवार से मिलवाया

MyNation Hindi  
Published : Jul 14, 2018, 05:23 PM IST
गुम हुई गूंगी व बहरी महिला को पुलिस ने परिवार से मिलवाया

सार

पुलिस की कोशिश हुई कामयाब — गूंगी व बहरी महिला को सुरक्षित परिवार तक पहुँचाया

जम्मू-कश्मीर के साम्भा जिले में पुलिस को एक 55 वर्षीय महिला परेशानी में घूमती हुई नज़र आई तो पुलिस ने उसे अपने परिवार से मिलवाने में सहायता की।

महिला से बात करने पर पता चला कि वह गूंगी और बहरी है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला को बाद में पुलिस स्टेशन लाया गया और उसकी मदद से परिवार की खोज करनी शुरू कर दी।

जाँच-पड़ताल के बाद पता चला कि महिला का नाम कमलेश कुमारी है और वह कठुआ जिले के लंगैत में रहती है।

पुलिस ने कोताही न बरतते हुए आस-पड़ोस में रहने वाले लोगो से भी पूछताछ की। पता चला कि महिला अपने भाई-भाभी के साथ रहती है।

जाँच पूरी होने पर कमलेश को उसके भाई जाग्देव सिंह के साथ भेज दिया गया।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश