रेड मारने गई पुलिस टीम पर हमला, थाना प्रभारी गंभीर रूप से जख्मी

Sep 5, 2018, 4:05 PM IST

बिहार में एक के बाद एक चौंकाने वाले मामले सामने आ रहे हैं। आए दिनों कई घटनाओं में पुकिसकर्मियों को निशाना बनाया जा रहा है। पुलिस भी अब बिहार में सुरक्षित नहीं हैं। 

ताजा मामला है बिहार के भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के सरना गांव की जहां गुप्त सूचना के आधार पर रेड करने गई पुलिस टीम पर घरवालों ने अचानक हमला बोल दिया। लोगों ने पथराव किया जिसमें कई पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज शाहपुर रेफरल अस्पताल में कराया जा रहा है। 

जान बचाने के लिए पुलिस वालों को उल्टे पैर भागना पड़ा। गंभीर रूप से जख्मी एसआई एवं चौरी थानाध्यक्ष को रेफरल अस्पताल के चिकित्सकों द्वारा आरा रेफर कर दिया गया।