पैर कट जाने पर भी नशे में चूर पुलिसवाला गाता रहा गाना

Jan 8, 2019, 2:22 PM IST

छत्तीसगढ़ में एक पुलिस कांस्टेबल के नशे की दीवानगी ऐसी दिखी कि 10 पहिए  ट्रक के नीचे आने के बाद  एक पैर कट गया। फिर भी नशे की हालत में वह गाना गाता रहा।

यह मामला छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के व्यापार विहार का है। दोपहर के ढाई बजे सिविल लाईन थाने में आने वाले रक्षित केंद्र में कार्यरत पुलिस आरक्षक नशे की हालत में अपने बाईक पर था। उसी वक्त व्यापार विहार की ओर से एक 10 पहिया ट्रक  सामने से आ रहा था। नशे में धुत पुलिस वाले ने नियंत्रण खो दिया , उसकी बाईक और 10 पहिया ट्रक में भिड़ंत हो गई। 

बाईक और पुलिस वाले का एक पैर चक्के के नीचे आ गया और पुलिस वाले को अपना एक पैर सिर्फ नशे के कारण गंवाना पड़ा। लेकिन पुलिस वाले पर नशा ऐसा हावी था कि वह एक पैर गंवाने के बाद भी सड़क में खून से लथपथ पड़े होने के बावजूद गाना गाते रहा। 

इस बीच सूचना मिलते ही एम्बुलेंस वहां पहुची और  स्ट्रेचर में नशे के धुत घायल कांस्टेबल को स्ट्रेचर पर डालकर अस्पताल ले जाया गया। लेकिन उनका गाना लगातार जारी रहा।