प्रदूषण पर प्रियंका चोपड़ा का 'दोहरा रवैया'

Dec 2, 2018, 3:56 PM IST

जोधपुर में अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अमेरिकी गायक निक जोनास के साथ शादी के बंधन में बंध गईं। उमेद भवन पैलेस होटल में दोनों एक-दूजे के हो गए। इस दौरान जमकर हुई आतिशबाजी भी हुई। हालांकि इसे लेकर प्रियंका आलोचकों के निशाने पर आ गई हैं। प्रियंका ने कुछ दिन पहले एक विज्ञापन में खुद को अस्थमा का मरीज बताते हुए लोगों से दिवाली पर पटाखे न जलाने का अनुरोध किया था, लेकिन उनकी शादी पर हुई आतिशबाजी के बाद उनके दोहरे रवैये पर सवाल उठाए जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर पुराने वीडियो के साथ प्रियंका को ट्रोल किया जा रहा है।