राहुल के बाद अब प्रियंका करेंगी ‘मंदिर’ राजनीति, बनारस में करेंगी बाबा के दर्शन तो कुंभ में लगाएंगी डुबकी

Published : Jan 27, 2019, 04:43 PM IST
राहुल के बाद अब प्रियंका करेंगी ‘मंदिर’ राजनीति, बनारस में करेंगी बाबा के दर्शन तो कुंभ में लगाएंगी डुबकी

सार

राहुल गांधी के बाद महज तीन पहले कांग्रेस की महासचिव बनाई गयी प्रियंका गांधी वाड्रा आगामी लोकसभा चुनाव में मंदिर राजनीति का तड़का लगाएंगी। प्रियंका वाराणसी में विश्वनाथ जी के दर्शन करेंगी तो वहीं कुंभ के जरिए हिंदू वोटरों को साधेंगी। 

राहुल गांधी के बाद महज तीन पहले कांग्रेस की महासचिव बनाई गयी प्रियंका गांधी वाड्रा आगामी लोकसभा चुनाव में मंदिर राजनीति का तड़का लगाएंगी। प्रियंका वाराणसी में विश्वनाथ जी के दर्शन करेंगी तो वहीं कुंभ के जरिए हिंदू वोटरों को साधेंगी। कांग्रेस को उम्मीद है कि प्रियंका के इस पहले से तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के बाद लोकसभा चुनाव में पार्टी आसानी से जीत हासिल करेगी। 

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के सॉफ्ट हिंदुत्व कार्ड खेलने के बाद पार्टी एक बार फिर आगामी लोकसभा चुनाव में इसी फार्मूले को अपनाने जा रही है। राहुल गांधी ने राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में मंदिर कार्ड का जमकर इस्तेमाल किया था। लिहाजा इन तीन राज्यों में भाजपा को सत्ता से बाहर होना पड़ा। राहुल को जीत भी उन हिस्सों मे ज्यादा मिली जहां जहां वह मंदिरों में गए। हालांकि राहुल मंदिरों के साथ दरगाहों में भी गए लेकिन उन्हें फायदा मंदिरों में जाकर ही मिला। हालांकि भाजपा ने उन पर आरोप लगाया कि वह हिंदूओं को बरगला रहे हैं। लेकिन अब कांग्रेस इसी फार्मूले को आगामी लोकसभा चुनाव में फिर से लागू करना चाहती है।

पार्टी को लगता है कि इसके जरिए उच्च वर्ग के लोगों को आसानी से अपनी ओर किया जा सकता है। लिहाजा राहुल गांधी के बाद प्रियंका गांधी वाड्रा मंदिर कार्ड खेलने से नहीं चूक रही हैं। पिछले महीने ही राहुल ने अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी में मंदिरों के लिए धन का आवंटन किया था। प्रियंका गांधी चार फरवरी को कुंभ मेले में संगम पर पवित्र डुबकी लगाने के साथ अपने राजनीतिक करियर की शुरूआत करेंगी। प्रियंका उसी दिन पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी महासचिव का पदभार भी संभालेंगी। ऐसा माना जा रहा है कि प्रियंका गांधी राहुल गांधी के साथ कुंभ में स्नान करेंगी।

कांग्रेस के सूत्रों के मुताबिक प्रियंका चार फरवरी को लखनऊ में राहुल के साथ संवाददाता सम्मेलन को भी संबोधित करेंगी। चार फरवरी को मौनी अमावस्या है और इस दिन स्नान करना शुभ माना जाता है। इसके साथ ही बसंत पंचमी के दिन भी प्रियंका कुंभ में जा सकती हैं। इसके साथ ही प्रियंका वाराणसी में बाबा विश्वनाथ के भी दर्शन करेंगी। प्रियंका को पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसके जरिए वह पूर्वांचल के वोट बैंक को साधेंगी। हालांकि प्रियंका पहले राज्य में प्रभार संभालेगी या पहले दिल्ली में महासचिव का पद संभालेगी इसका खुलासा नहीं हुआ है।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश