प्रियंका बना रही हैं योगी सरकार के खिलाफ कांग्रेस का रोडमैप

Published : Sep 16, 2019, 08:55 AM IST
प्रियंका बना रही हैं योगी सरकार के खिलाफ कांग्रेस का रोडमैप

सार

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली हार के बाद प्रियंका गांधी का फोकस उत्तर प्रदेश में है। वह राज्य में सक्रिय हो रही हैं और संगठन को भी सक्रिय करने की जुगत में है। लिहाजा इसके लिए उन्होंने एक टीम बनाई है जो उत्तर प्रदेश के हर जिले से कांग्रेस संगठन का फीडबैक ले रही है। फिलहाल राज्य में जिला और शहर ईकाईयों को लोकसभा चुनाव के बाद भंग कर दिया था। लिहाजा इन्हें जल्द ही सक्रिय किया जाएगा।

लखनऊ। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को फिर से पुनर्जीवित करने के लिए रोडमैप तैयार कर रही हैं। ताकि 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी बेहतर प्रदर्शन कर सके। इसके प्रियंका के करीबी नेता यूपी के हर जिले की रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं। यही नहीं कांग्रेस फिर से राज्य सदस्यता अभियान चलाकर संगठन को खड़ा करने तैयारी में है। फिलहाल कांग्रेस ने दिसंबर तक राज्य में एक करोड़ नए सदस्य जोड़ने का लक्ष्य रखा है।

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली हार के बाद प्रियंका गांधी का फोकस उत्तर प्रदेश में है। वह राज्य में सक्रिय हो रही हैं और संगठन को भी सक्रिय करने की जुगत में है। लिहाजा इसके लिए उन्होंने एक टीम बनाई है जो उत्तर प्रदेश के हर जिले से कांग्रेस संगठन का फीडबैक ले रही है। फिलहाल राज्य में जिला और शहर ईकाईयों को लोकसभा चुनाव के बाद भंग कर दिया था। लिहाजा इन्हें जल्द ही सक्रिय किया जाएगा।

असल में उत्तर प्रदेश में कांग्रेस तीन दशक से सत्ता से दूर है और उसका संगठन भी कमजोर है। कांग्रेस ने पुराने नेता ही हैं जबकि युवा पार्टी में ज्यादा सक्रिय नहीं हो रहे हैं। लिहाजा प्रियंका गांधी फिर से संगठन को दुरूस्त करने कोशिश में हैं। लोकसभा चुनाव के बाद प्रियंका ने योगी सरकार के खिलाफ जमीन और सोशल मीड़िया में मोर्चा खोला है और वह योगी सरकार को कठघरे में खड़ा करती रहती हैं। फिलहाल कांग्रेस 12 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव और 2022 के चुनाव के मद्देनजर योगी सरकार के खिलाफ अब हमलावर रणनीति अपनाने की तैयारी में हैं।

हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति के बाद अब जल्द ही प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष के पद पर किसी नए नेता को नियुक्त किया जाएगा। वहीं प्रियंका ने राज्य में संगठन मजबूत करने के लिए दिसंबर तक एक करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। वहीं प्रियंका गांधी ने  जिलाध्यक्ष, शहर और ब्लॉक अध्यक्षों की लिस्ट तैयार कर ली है और प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा के बाद इन पदों के लिए नाम घोषित किए जाएंगे।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

सूरत में सनराइज विद्यालय के‘अभिव्यक्ति 2026’ महोत्सव में चमका छात्रों का टैलेंट, पुलिस कमिश्नर रहे मुख्य अतिथि
Divyang Fashion Show Surat: लव एंड केयर ट्रस्ट के मंच पर दिव्यांग प्रतिभाओं ने जीता दिल