क्या राफेल डील पर मोदी सरकार को बदनाम करने के लिए यूरोपीय लड़ाकू विमान बनाने वालों से मिले भारतीय नेता?

Published : Sep 30, 2018, 04:54 PM IST
क्या राफेल डील पर मोदी सरकार को बदनाम करने के लिए यूरोपीय लड़ाकू विमान बनाने वालों से मिले भारतीय नेता?

सार

मीडिया के गलियारों में चर्चा है कि राफेल मुद्दे पर मोदी सरकार को बदनाम करने के लिए लड़ाकू विमान बनाने वाली यूरोपियन कंपनी के एक बड़े अधिकारी से भारत के कुछ सीनियर नेताओं ने पिछले साल अगस्त में मुलाकात की।  

मीडिया में इस बात की चर्चा जोरों पर है कि लड़ाकू विमान बनाने वाली कंपनी के एक अधिकारी ने राफेल मुद्दे को उठाने के लिए भारत के दो प्रमुख राजनीतिक दलों के पांच नेताओं से मुलाकात की ताकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार की छवि खराब की जा सके। चूंकी, यूरोपीय फर्म यह चाहता था कि राफेल सौदा परवान ही ना चढ़े। 

पत्रकार विकास भदौरिया ट्वीट करते हैं कि " बड़ी लड़ाकू विमान कंपनी के सेल्स डायरेक्टर दो दलों के सीनियर नेताओं से मिले ताकि यह मामला इस तरह उछले की प्रधानमंत्री और सरकार की छवि धूमिल हो और इसके बाद डील कैंसिल होने की सूरत में कंपनी, आर्म्स डीलरों और राजनीतिक दलों को फायदा हो, इसका पता लगाया जाय"।

 

विकास भदौरिया  ने एक और ट्वीट किया है कि पिछले साल के अगस्त महीनें में जर्मनी के हैम्बर्ग में कंपनी का कंपनी के एक्जक्यूटिव भारत के सीनियर लिडर से मिले जिनके साथ दो और नेता भी थे। भदौरिया आरोप लगाते हैं कि एक घंटे की बैठक के दौरान, दोनों पक्षों ने राफले सौदे को घोटाले के रूप में आगे बढ़ाने पर चर्चा की।

अनुभवी पत्रकार कंचन गुप्ता ने भी इस मुद्दे के बारे में ट्वीट किया है कि, "एक स्टील टाइकून ने हैम्बर्ग में यूरोपियन डिफेंस कंपनी के प्रतिनिधियों और भारतीय नेताओं के बीच इस मीटिंग का आयोजन करवाया (जो कि तीसरे देश में आयोजित हुई थी)। ऐसी चर्चा है"।

 


इस महीने की शुरुआत में, माय नेशन ने खबर प्रकाशित की थी कि राफले सौदे के विवाद को उठाने से पहले, एक वरिष्ठ भारतीय राजनेता ने अमेरिकी हथियार निर्माताओं के साथ बैठकें की थीं।

 
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Mother’s Day Celebration: सूरत व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल के मातृत्व उत्सव में दिखा मां-बच्चों का अनोखा रिश्ता, भावुक प्रस्तुतियों ने जीता दिल
CBSE Board Result 2026: सूरत व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, साइंस-वाणिज्य छात्रों ने किया कमाल