राफेल सौदे का घटनाक्रमः यूपीए से एनडीए तक

Published : Dec 14, 2018, 05:29 PM IST
राफेल सौदे का घटनाक्रमः यूपीए से एनडीए तक

सार

सुप्रीम कोर्ट ने राफेल सौदे की जांच की मांग से जुड़े अपने फैसले में केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को क्लीन चिट दे दी। साथ ही कहा कि देश के लिए लड़ाकू विमान जरूरी हैं और उसके बगैर काम नहीं चलेगा।

30 दिसंबर, 2002 : खरीद प्रक्रिया को दुरुस्त करने के लिए रक्षा खरीद प्रक्रिया (डीपीपी) अपनाई गई।

28 अगस्त, 2007 : रक्षा मंत्रालय ने 126 एमएमआरसीए लड़ाकू विमान खरीदने के लिए प्रस्ताव अनुरोध जारी किया।

चार सितंबर, 2008 : मुकेश अंबानी नीत रिलायंस समूह ने रिलायंस एरोस्पेस टेक्नोलॉजीज लिमिटेड (आरएटीएल) का गठन किया।

मई 2011 : भारतीय वायुसेना ने राफेल और यूरो लड़ाकू विमानों को शॉर्टलिस्ट किया।

30 जनवरी, 2012 : दसॉल्ट एविएशंस के राफेल विमानों ने सबसे कम मूल्य का निविदा पेश किया।

13 मार्च, 2014 : हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड और दसाल्ट एविएशन के बीच 108 विमानों को बनाने को लेकर समझौता हुआ। इसके तहत दोनों कंपनियां क्रमश: 70 प्रतिशत और 30 प्रतिशत काम के लिए जिम्मेदार होंगी।

आठ अगस्त, 2014 : तत्कालीन रक्षा मंत्री अरुण जेटली ने संसद को बताया कि समझौते पर हस्ताक्षर होने के 3-4 साल के भीतर प्रयोग के लिए पूरी तरह से तैयार 18 विमान प्राप्त हो जाएंगे। बाकि के 108 विमान अगले सात साल में मिलने की संभावना है।

आठ अप्रैल, 2015 : तत्कालीन विदेश सचिव ने कहा कि दसॉल्ट, रक्षा मंत्रालय और एचएएल के बीच विस्तृत बातचीत चल रही है।

10 अप्रैल, 2015 : फ्रांस ने प्रयोग के लिए पूरी तरह से तैयार 36 विमानों के नए सौदे की घोषणा की।

26 जनवरी, 2016 : भारत और फ्रांस ने 36 लड़ाकू विमानों के लिए सहमतिपत्र पर हस्ताक्षर किया।

23 सितंबर, 2016 : भारत-फ्रांस की सरकारों के बीच समझौते पर हस्ताक्षर।

18 नवंबर, 2016 : सरकार ने संसद को बताया कि प्रत्येक राफेल विमान की कीमत करीब 670 करोड़ रुपये होगी और सभी विमान अप्रैल 2022 तक प्राप्त हो जाएंगे।

31 दिसंबर, 2016 : दसॉल्ट एविएशन की वार्षिक रिपोर्ट से पता चला कि 36 राफेल विमानों की वास्तविक कीमत करीब 60,000 करोड़ रुपये है। यह सरकार द्वारा संसद में बताई गई कीमत से दोगुने से ज्यादा है।

13 मार्च, 2018 : फ्रांस से 36 राफेल लड़ाकू विमानों की खरीदी संबंधी केंद्र के फैसले की स्वतंत्र जांच और संसद के समक्ष सौदे की कीमत का खुलासा करने का अनुरोध करते हुए एक जनहित याचिका सुप्रीम कोर्ट में दायर।

पांच सितंबर, 2018 : राफेल लड़ाकू विमान सौदे पर दायर जनहित याचिका पर सुनवाई के लिए कोर्ट तैयार हुआ। 

18 सितंबर, 2018 : कोर्ट ने मामले की सुनवाई 10 अक्टूबर तक स्थगित की।

आठ अक्टूबर, 2018 : कोर्ट ने 36 राफेल लड़ाकू विमान खरीदने के समझौते से जुड़ी जानकारियां ‘सीलबंद लिफाफे’ में मुहैया कराने का निर्देश केन्द्र को देने संबंधी नयी जनहित याचिका पर भी 10 अक्टूबर को सुनवाई करने की बात कही।

10 अक्टूबर, 2018 : कोर्ट ने केंद्र से कहा कि वह राफेल सौदे पर निर्णय लेने की प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी सीलबंद लिफाफे में मुहैया कराए।

24 अक्टूबर, 2018 : पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा और अरुण शौरी तथा अधिवक्ता प्रशांत भूषण भी कोर्ट पहुंचे, राफेल लड़ाकू विमान सौदा मामले में प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की।

31 अक्टूबर, 2018 : कोर्ट ने केंद्र से कहा कि वह 36 राफेल लड़ाकू विमानों की कीमत से जुड़ी जानकारी उसे सीलबंद लिफाफे में सौंपे।

12 नवंबर, 2018 : केंद्र ने 36 राफेल लड़ाकू विमानों की कीमत से जुड़ी जानकारी सीलबंद लिफाफे में न्यायालय को सौंपी। उसने राफेल सौदे की प्रक्रिया संबंधी जानकारी भी सौंपी।

14 नवंबर, 2018 : कोर्ट ने राफेल सौदे की जांच अदालत की निगरानी में कराने का अनुरोध करने वाली याचिकाओं पर सुनवाई पूरी की।

14 दिसंबर, 2018 : राफेल सौदा पर न्यायालय ने केंद्र को क्लीन चिट दी।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

CBSE 12th Board Result 2026: सूरत के GD Goenka International School के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, 13वीं बार 100% रिजल्ट
Mother’s Day Celebration: सूरत व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल के मातृत्व उत्सव में दिखा मां-बच्चों का अनोखा रिश्ता, भावुक प्रस्तुतियों ने जीता दिल