अमेठी में स्मृति ईरानी से 24 हजार वोटों से पीछे चल रहे हैं राहुल गांधी, मुश्किल में कांग्रेस का गढ़

Published : May 23, 2019, 08:55 AM ISTUpdated : May 23, 2019, 05:32 PM IST
अमेठी में स्मृति ईरानी से 24 हजार वोटों से पीछे चल रहे हैं राहुल गांधी, मुश्किल में कांग्रेस का गढ़

सार

उत्तर प्रदेश की वीवीआईपी सीट अमेठी में पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी बीजेपी प्रत्याशी स्मृति ईरानी से 24 हजार वोटों से पीछे चल रहे हैं। अमेठी को कांग्रेस का गढ़ माना जाता है।

उत्तर प्रदेश की वीवीआईपी सीट अमेठी में पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी बीजेपी प्रत्याशी स्मृति ईरानी से 24 हजार वोटों से पीछे चल रहे हैं। अमेठी को कांग्रेस का गढ़ माना जाता है। हालांकि रायबरेली में सोनिया गांधी बीजेपी प्रत्याशी से आगे चल रही हैं।

अमेठी से राहुल गांधी चौथी बार लोकसभा का चुनाव लड़ रहे हैं। वहां यहां से मौजूदा सांसद हैं। अमेठी के साथ ही राहुल गांधी वायनाड सीट पर चुनाव लड़ रहे हैं। आज लोकसभा चुनाव के शुरूआती रूझान में बीजेपी की स्मृति ईरानी 24 हजार मतों आगे चल रही हैं। अभी तक चल रही मतगणना में स्मृति ईरानी को 257900 मत मिले हैं जबकि कांग्रेस राहुल गांधी को 233450 मत मिले हैं।  वहीं राज्य में कांग्रेस के ज्यादातर नेता हार की तरफ बढ़ रहे हैं। कांग्रेस महज रायबरेली में बीजेपी से आगे है। अभी तक कांग्रेस को मिले वोट प्रतिशत देखें तो ये पिछली बार की तुलना में कम हुआ है। अभी तक कांग्रेस को 6.23 फीसदी मत मिले हैं जबकि 2014 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को 7.5 फीसदी वोट मिले थे। राज्य में कांग्रेस की स्थिति काफी खराब हो रही है। कांग्रेस के ही प्रदेश बब्बर फतेहपुर सीकरी में पीछे चल रहे हैं। जबकि राज्य में अभी पांच सीटों पर आगे चल रही है। जबकि बीजेपी को उत्तर प्रदेश में 22 सीटों में पर बढ़त मिलती दिख रही है। वहीं गठबंधन को 1 सीटों पर बढ़त मिलती दिखाई दे रही है। वहीं रामपुर से जयाप्रदा एसपी के आजम खां से पीछे चल रही हैं।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Pride of Gujarat Award 2026: Ajay's Café ने जीता 'लीडिंग कैफे चेन ऑफ द ईयर' अवॉर्ड, CM भूपेंद्र पटेल ने दिया सम्मान
Parkside Premier league 2.0: सूरत इको पार्कसाइड में क्रिकेट का महाकुंभ, महिलाओं की एंट्री बनी सबसे बड़ा आकर्षण