दुबई में छोटी लड़की के सवालों के सामने राहुल चुप्पी साधने के लिए मजबूर हुए

Published : Jan 13, 2019, 05:55 AM IST
दुबई में छोटी लड़की के सवालों के सामने राहुल चुप्पी साधने के लिए मजबूर हुए

सार

दुबई गए राहुल गांधी को एक 14 साल की लड़की ने सलाह दी कि उन्हें जनता से भ्रष्टाचार मुक्त शासन का वादा करना चाहिए ना कि जातिगत भेद-भाव को बढ़ावा देना चाहिए। इस बालिका के उठाए सवालों की वजह से राहुल गांधी को दुबई में तीव्र शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा।  

दुबई में राहुल गांधी की शर्मिंदगी वहां की सुर्खियों में है। इसकी वजह है एक 14 साल की बालिका द्वारा उठाए गए सवाल। 

कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद यह राहुल गांधी का पहला दो दिवसीय दुबई दौरा था। 

दुबई के प्रशासक और उप राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन राशिद से मुलाकात करने के बाद राहुल गांधी ने एक अधिवेशन में हिस्सा लिया, जिसका आयोजन वहां रहने वाले भारतीयों ने किया था। उन्होंने वहां मौजूद भारतीयों को संबोधित किया लोगों से सवाल पूछने को कहा। 

तभी 14 साल की एक लड़की ने सवाल पूछने के ले अपना हाथ उठाया। राहुल गांधी ने अपने वालंटियर को इशारा दिया कि वह माइक उसे दे दे। 

लेकिन जैसे ही उसने सवाल किया वैसे ही सबके कान खड़े हो गए। 

उसने पहला सवाल किया कि राहुल गांधी जो कि लगातार जातीय और सामाजिक विभेद के खिलाफ आवाज उठाते हैं, वह गुजरात में अपने माथे पर भस्म लगाते हैं और कश्मीर का दौरा करते समय कुफ़ी (पारंपरिक मुस्लिम टोपी) पहनते हैं क्यों? 

राहुल गांधी ने इसके जवाब में कहा कि उनका उद्देश्य सभी धर्मों के साथ समान व्यवहार करना होता है

लेकिन इस 14 साल की बालिका का दूसरा सवाल चौंकाने वाला था। 

उसने पूछा, “कांग्रेस, जो कि गर्व करती है कि उसने कई दशकों तक भारत पर राज किया। तब जो विकास और कल्याण के काम नहीं हो पाए थे। क्या वह अब किए जाएंगे?

इस प्रश्न से पैदा हुई शर्मिंदगी का सामना करने में राहुल गांधी असमर्थ थे। उन्होंने उस किशोरी के इस जायज सवाल को एक मुस्कान के साथ खारिज करने की कोशिश की। जैसा कि वह हमेशा करते हैं।

 दुबई के सूत्रों ने जानकारी दी कि इस दौरान कांग्रेस पार्टी द्वारा लाइव टेलीकास्ट अचानक रोक दिया गया था। 

लेकिन वह लड़की आगे कहती रही कि प्रधानमंत्री मोदी के सत्ता में आने के बाद ही भारत को दुनिया भर में पहचान मिली।

 उस बालिका ने राहुल गांधी को आगे सलाह दी कि उन्हें जाति भेद को बढ़ावा देने की बजाए भ्रष्टाचार मुक्त शासन लाने का वादा करके सत्ता में लौटने की कोशिश करनी चाहिए। 

इस सवाल जवाब के दौरान वहां मौजूद जनता पूरी तरह स्तब्ध थी। जब उस बालिका के प्रश्न समाप्त हुए तो पूरा आयोजनस्थल तालियों से गूंज उठा। 
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: केंडोर IVF सेंटर के 6 साल पूरे, निःसंतान दंपतियों के लिए विशेष रियायत
Surat News: जीएम ग्रुप ने अभिनेता प्रतीक गांधी को बनाया ब्रांड एंबेसडर, सूरत इंडस्ट्रियल पार्क को नई पहचान