
अमेठी में आज राहुल गांधी ने नामांकन किया और इसमें उनके परिवार के सभी लोग मौजूद थे। राहुल गांधी के नामांकन में उनकी मां सोनिया गांधी, बहन प्रियंका गांधी, बहनोई राबर्ट वाड्रा और उनके भांजे और भांजी भी नजर आए। अगर देखें तो वायनाड की तुलना में अमेठी में ये नजरा अलग नजर आया। मनी लांड्रिंग का मामले में ईडी की पूछताछ का सामना कर रहे राबर्ट वाड्रा अरसे के बाद राहुल गांधी के साथ दिखे।
गांधी परिवार की सीट माने जाने वाली अमेठी में आज कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नामांकन के दौरान कांग्रेस के बड़े नेताओं के साथ ही उनका पूरा परिवार नजर आया। कई दिनों के बाद उनके बहनोई राबर्ट वाड्रा अपने परिवार के साथ राहुल गांधी के नामांकन के दौरान मौजूद थे। राहुल गांधी आज सुबह करीब 10.30 बजे संजय गांधी अस्पताल के हेलीपैड में उतरे। जबकि उनके बहन और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पहले से अमेठी के गौरीगंज में मौजूद थी। प्रियंका के साथ उनके पति रॉबर्ट वाड्रा, बेटा रेहान और बेटी मिराया थी। हालांकि प्रियंका गांधी का परिवार पहले से ही वहां मौजूद था।
राहुल गांधी के लिए सोनिया गांधी सीधे कलेक्ट्रेट पहुंची थी। इस बीच राहुल गांधी ने एक रोड शो का आयोजन किया जो कलेक्ट्रेट पहुंची और यहां राहुल गांधी ने अपना नामांकन दाखिल किया। गौरतलब है कि राहुल गांधी पहले वायनाड से अपना पर्चा दाखिल कर चुके हैं। बीजेपी से केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को टिकट दिया है औ वह राहुल गांधी के खिलाफ गुरुवार को अपना नामांकन दाखिल करेंगी। राहुल गांधी अमेठी से लगातार 3 बार सांसद चुने गए हैं। लेकिन पिछली बार उन्हें बीजेपी की स्मृति ईरानी ने कड़ी टक्कर दी थी।
MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।