विदेश से लौटे राहुल, जल्द होगी कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक

Published : Jul 26, 2019, 07:46 AM IST
विदेश से लौटे राहुल, जल्द होगी कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक

सार

हालांकि राहुल गांधी कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे चुके हैं। लेकिन पार्टी के नेताओं का कहना है कि जब तक उनका इस्तीफा मंजूर नहीं होता है तब तक वह पार्टी के अध्यक्ष के पद पर ही हैं। हालांकि राहुल गांधी के वापस लौटने से इस बात की संभावना प्रबल हो गयी है कि जल्द ही कांग्रेस में नए अध्यक्ष का चुनाव हो जाएगा।

राहुल गांधी विदेश से अपने दौरे से लौट आए हैं। लिहाजा माना जा रहा  कि जल्द ही कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक होगी। जिसमें नए अध्यक्ष का चयन किया जाएगा। फिलहाल कांग्रेस नए अध्यक्ष को लेकर ऊहापोह में है। इस बीच कई नाम मीडिया में आए, लेकिन किसी भी नाम पर कांग्रेस में सहमति नहीं बनी है। कांग्रेस में एक धड़ा प्रियंका गांधी को पार्टी का अध्यक्ष बनाने की मांग कर रहा है।

फिलहाल कर्नाटक कांग्रेस के हाथ से निकल गया है। हालांकि इस बीच राहुल गांधी विदेश में थे। लिहाजा उनके इस्तीफा देने के साथ ही कांग्रेस के हाथ से एक राज्य निकल गया है। अब कांग्रेस चार राज्य और एक केन्द्रशासित राज्य की सत्ता पर ही काबिज है। कांग्रेस का शासन मात्र चार राज्यों मध्य प्रदेश राजस्थान छत्तीसगढ़ और पुडुचेरी में सिमट गया है।

हालांकि राहुल गांधी कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे चुके हैं। लेकिन पार्टी के नेताओं का कहना है कि जब तक उनका इस्तीफा मंजूर नहीं होता है तब तक वह पार्टी के अध्यक्ष के पद पर ही हैं। हालांकि राहुल गांधी के वापस लौटने से इस बात की संभावना प्रबल हो गयी है कि जल्द ही कांग्रेस में नए अध्यक्ष का चुनाव हो जाएगा।

इसके लिए जल्द ही कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक आयोजित की जाएगी। जिसमें नए अध्यक्ष के लिए पार्टी की मुहर लगेगी। इस बात की संभावना जताई जा रही है कि समिति की बैठक की तारीखें एक या दो दिनों में घोषित कर दी जाएंगी। आज कांग्रेस महासचिव प्रभारी (संगठन) केसी वेणुगोपाल राहुल गांधी से मुलाकात करेंगे।

गौरतलब है कि राहुल गांधी ने लोकसभा चुनावों में हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए कांग्रेस कार्यसमिति की 25 मई को हुई बैठक में अपने इस्तीफे का प्रस्ताव दिया था। हालांकि उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया गया। लेकिन उनके इस्तीफे के बाद  अभी तक किसी को अध्यक्ष के पद पर नियुक्त नहीं किया गया है। हालांकि राहुल की गैरमौजूदगी में कई नेताओं ने प्रियंका गांधी को पार्टी का नया अध्यक्ष बनाने की मांग की है।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

सूरत में सनराइज विद्यालय के‘अभिव्यक्ति 2026’ महोत्सव में चमका छात्रों का टैलेंट, पुलिस कमिश्नर रहे मुख्य अतिथि
Divyang Fashion Show Surat: लव एंड केयर ट्रस्ट के मंच पर दिव्यांग प्रतिभाओं ने जीता दिल