कर्जमाफी पर बदले राहुल गांधी के सुर

Dec 12, 2018, 7:39 PM IST

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश और राजस्थान में चुनाव प्रचार के दौरान किसानों से कर्जमाफी का वादा किया था। मध्य प्रदेश के मंदसौर में राहुल ने एक रैली में कहा था कि अगर यहां उनकी सरकार बनती है, तो वह 10 दिन के अंदर किसानों का कर्ज माफ कर देगी। हालांकि विधानसभा चुनावों में दोनों राज्यों में मिली जीत के बाद जब उनसे यह सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि कर्जमाफी कोई उपाय नहीं है। हम किसानों और देश की जनता के साथ बैठकर इसका कुछ हल निकालेंगे।