वीर सावरकर के प्रति राहुल गांधी का प्यार!, बीजेपी ने कहा आखिर कांग्रेस अध्यक्ष को सच्चाई का ज्ञान तो हुआ

Siddhartha Rai |  
Published : Oct 04, 2018, 01:34 PM IST
वीर सावरकर के प्रति राहुल गांधी का प्यार!, बीजेपी ने कहा आखिर कांग्रेस अध्यक्ष को सच्चाई का ज्ञान तो हुआ

सार

गांधीजी की 150वीं जयंती पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने महात्मा गांधी की एक फोटो ट्वीट की है। फोटो में महात्मा गांधी के चेहरे पर स्वतंत्रता सेनानियों की टिकट साइज तस्वीरें लगी हैं। किसी खास प्रयोजन या गलती से गांधीजी के कान वाले हिस्से में हिंदुत्व के नायक और कांग्रेस की तरफ से बदनाम किए जाने वाले वीर सावरकर की फोटो लगी है। 

नई दिल्ली— सोशल मीडिया पोस्ट के मायने को समझें तो राहुल गांधी यहां विचारधारात्मक भ्रम में फंसे दिखते हैं। उनका प्यार, सम्मान उन्हीं वीर सावरकर के लिए दिखता है जिनको कांग्रेस वाले कोसते रहते हैं। 

या फिर चुनावों से पहले राहुल गांधी का हिंदुओं के प्रति सहानुभूति दिखाने वाले हालिया प्रयासों का एक हिस्सा है जो वे विपक्षी दल से पार पाने के लिए चली गई है?

 

गांधीजी की 150 जयंती पर, कांग्रेस अध्यक्ष ने भगत सिंह, खान अब्दुल गफ्फर खान, चंद्रशेखर आजाद, लाला लाजपत राय, बीआर अम्बेडकर, रवींद्रनाथ टैगोर और अन्य महान स्वतंत्रता सेनानियों छोटे टिकट आकार के चित्रों से बनी महात्मा गांधी की एक तस्वीर को ट्वीट किया। 

इन्हीं टिकट साइज फोटो में से एक हिंदुत्व के नायक और कांग्रेस की तरफ से बदनाम किए जाने वाले वीर सावरकर की फोटो है। किसी वजह या उनकी तरफ से हुई गलती से, इसमें में सावरकर की फोटो भी है।

मामले में माय नेशन ने कांग्रेस प्रवक्ता टॉम वड्डकन से संपर्क साधा तो उन्होंने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। 

इसी बीच मामले में राहुल पर निशाना साधने के लिए बीजेपी तुरंत कूदी। बीजेपी आईटी विभाग के प्रमुख अमित मालवीय ने ट्वीट किया कि वीर सावरकर पर अपमानजनक ढंग से हमला करने वाले राहुल गांधी ने महात्मा गांधी की फोटो ट्वीट की है और इसमें वीर सावरकर की भी फोटो संलग्न है। 

"आखिर सच से रूबरू जो हुए"

 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

MSME को मिली नई गति: सूरत में सेंट्रल बैंक आउटरीच कैंप, ₹247 करोड़ के ऋण प्रस्ताव स्वीकृत
सूरत डुमस आर्ट प्रोजेक्ट 2026: ‘द फ्यूचर इज़ नाउ’ थीम के साथ कला, तकनीक और स्थिरता का संगम