रेलवे में भ्रष्टाचार की यहां करिए शिकायत

Published : Oct 31, 2018, 09:41 PM IST
रेलवे में भ्रष्टाचार की यहां करिए शिकायत

सार

रेलवे में अक्सर भ्रष्टाचार की शिकायतें आती हैं। लोगों को पता नहीं होता कि आखिर इसकी शिकायत करें तो कहां। लेकिन अब इसका आसान रास्ता निकाल लिया गया है। 

रेल यात्री, कर्मचारी या कोई अन्य व्यक्ति भ्रष्टाचार से जुड़ी शिकायत आसानी से उच्च अधिकारियों तक पहुंचा सकता है। इसके लिए अब उसे रेलवे के कार्यालय में नहीं जाना पड़ेगा। 

बस एक फोन मिलाना है और उसकी शिकायत दर्ज कर ली जाएगी। इसके लिए उत्तर रेलवे ने नंबर भी जारी किया है। 

इसके लिए उत्तर रेलवे लोगों को सतर्कता संबंधी शिकायत 155210, 09717638892 और 09868175631 नंबर पर दर्ज कराने की सलाह दी है। रेलवे स्टेशनों पर भ्रष्टाचार से संबंधित शिकायतों को दर्ज करने के लिए विशेष काउंटर भी खोले जा रहे हैं। जिससे कि भ्रष्टाचार की जानकारी अधिकारियों तक पहुंच सके। 

 इसके लिए यात्रियों के अनुभवों से संबंधित सर्वेक्षण भी किए जाएंगे। अधिकारियों का कहना है कि इससे यह पता चलेगा कि कहां पर किस तरह का भ्रष्टाचार है।

अक्सर देखा जा रहा था कि रेल टिकटों की कालाबाजारी हो या फिर रेलवे के निर्माण कार्य, टेंडर या अन्य कार्यो में भ्रष्टाचार, इसकी जानकारी होने के बावजूद कई लोग अपनी शिकायत संबंधित अधिकारियों से नहीं कर पाते हैं। 

रेल से संबंधित शिकायतों का निपटारा करने के लिए रेलवे ने 29 अक्टूबर से सतर्कता जागरूकता सप्ताह भी शुरू किया है, जो तीन नवंबर तक चलेगा।

इस वर्ष सतर्कता सप्ताह की थीम 'भ्रष्टाचार मिटाओ-नया भारत बनाओ' है। 

इसके अतिरिक्त रेलवे में भ्रष्टाचार की ऑनलाइन भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

CBSE 12th Board Result 2026: सूरत के GD Goenka International School के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, 13वीं बार 100% रिजल्ट
Mother’s Day Celebration: सूरत व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल के मातृत्व उत्सव में दिखा मां-बच्चों का अनोखा रिश्ता, भावुक प्रस्तुतियों ने जीता दिल