फिर मुंबई में कहर बन बरस सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

Published : Sep 05, 2019, 03:56 PM IST
फिर मुंबई में कहर बन बरस सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

सार

मुंबई में बुधवार को मूसलाधार बारिश हुई थी और जिसके बाद मुंबई में कई जगह जल भराव के हालत बन गए थे। सड़कों पर पानी दो फीट से ज्यादा भर गया था और इसके कारण सड़कों पर जाम देखने को मिला वहीं मुंबई की लाइफ लाइन कहे जाने वाली लोकल ट्रेनों भी लेट चली हैं। बारिश का असर अभी शहर में देखा जा रहा है। लेकिन मुंबई वालों के लिए अगले चौबीस घंटे काफी अहम हैं। क्योंकि मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है।

मुंबई। कई दिनों से बारिश की मार से अस्त व्यस्त हो चुकी देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में अगले चौबीस घटें को दौरान बारिश एक बार फिर कहर बन बरस सकती है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि मुंबई और उसके आसपास के इलाकों में मूसलाधार बारिश हो सकती है और इसके लिए विभाग रेड अलर्ट जारी किया है। पिछले दो दिन से मुंबई में बारिश हो रही है और इसके कारण जन जीवन अस्त व्यस्त हो सकता है।

मुंबई में बुधवार को मूसलाधार बारिश हुई थी और जिसके बाद मुंबई में कई जगह जल भराव के हालत बन गए थे। सड़कों पर पानी दो फीट से ज्यादा भर गया था और इसके कारण सड़कों पर जाम देखने को मिला वहीं मुंबई की लाइफ लाइन कहे जाने वाली लोकल ट्रेनों भी लेट चली हैं। बारिश का असर अभी शहर में देखा जा रहा है। लेकिन मुंबई वालों के लिए अगले चौबीस घंटे काफी अहम हैं। क्योंकि मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। अगले चौबीस घंटे में बारिश तेज हो सकती है।

मौसम विभाग ने इसके लिए रेड अलर्ट जारी किया है। बुधवार को हुई भारी बारिश के कारण माटूंगा, सायन, दादर समेत नवी मुंबई तक कई इलाके पानी से भर गए थे और जिसके चल आम लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जानकारी के मुताबिक राज्य सरकार ने मुंबई नगर निकाय के सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया है। गौरतबल है कि मुंबई में पिछले महीने लगातार बारिश हुई थी। जिसमें कई लोगों की मौत हुई और कई लोग घायल हो गए थे।

लेकिन एक बार फिर दक्षिण-पश्चिम मानसून के सक्रिय होने कारण राज्य में फिर से बारिश हो रही है। भारी बारिश का असर गणेशोत्सव पर भी देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए मुंबई शहर और उपनगरों, ठाणे और पालघर जिलों सहित राज्य के विभिन्न स्थानों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। राज्य सरकार भारी बारिश के कारण एसडीआरएफ और स्थानीय एजेंसियों को तैयार रहने का आदेश दिया है।
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Mother’s Day Celebration: सूरत व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल के मातृत्व उत्सव में दिखा मां-बच्चों का अनोखा रिश्ता, भावुक प्रस्तुतियों ने जीता दिल
CBSE Board Result 2026: सूरत व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, साइंस-वाणिज्य छात्रों ने किया कमाल