राज ठाकरे ने जमात के लोगों की हरकतों पर उठाए सवाल, कहा थूकने वाले और वायरस फैलाने वालों को सार्वजनिक मारा जाए

Published : Apr 04, 2020, 02:18 PM IST
राज ठाकरे ने जमात के लोगों की हरकतों पर उठाए सवाल, कहा थूकने वाले और वायरस फैलाने वालों को सार्वजनिक मारा जाए

सार

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना यानी मनसे के प्रमुख राज ठाकरे ने दिल्ली में तब्लीगी जमात प्रकरण पर विवादित बयान देते हुए कहा कि इन(जमाती) लोगों पर सवाल उठाया जाना चाहिए कि क्योंकि वह देशभर में कोरोना वायरस  को फैला रहे हैं और इसके लिए धर्म का सहारा ले रहे हैं। उनके लिए राष्ट्र से ज्यादा धर्म महत्वपूर्ण है।

मुंबई। देशभर में घूम घूम कर कोरोना वायरस फैलाने वाले तब्लीगी जमात के लोग अब राज ठाकरे के निशाने पर आ  गए हैं। राज ठाकरे ने कहा कि जमाती जिस तरह से व्यवहार कर रहे हैं और इस वायरस को फैल रहे हैं,उन्हें गोली मार दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी भी धर्म से बड़ा देश होता है।

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना यानी मनसे के प्रमुख राज ठाकरे ने दिल्ली में तब्लीगी जमात प्रकरण पर विवादित बयान देते हुए कहा कि इन(जमाती) लोगों पर सवाल उठाया जाना चाहिए कि क्योंकि वह देशभर में कोरोना वायरस  को फैला रहे हैं और इसके लिए धर्म का सहारा ले रहे हैं। उनके लिए राष्ट्र से ज्यादा धर्म महत्वपूर्ण है।  उन्होंने कहा कि इन लोगों को गोली मार दी जानी चाहिए। इन लोगों के लिए देश  से बढ़कर धर्म है।

जिन्होंने पुलिस कर्मियों पर हमला किया उन्हें सार्वजनिक रूप से पीटा जाना चाहिए ताकि वे एक मिसाल कायम हो सके। तब्लीगी जमात से जुड़े 2,000 लोगों के दिल्ली के निज़ामुद्दीन पश्चिम में जमा होने के बाद वह पूरे देशभर में फैल रहे हैं और हर राज्य में उनके कारण कोरोना वायरस पीड़ितों की संख्या में इजाफा हो रहा है। वहीं अब लोग जमातियों की इन हरकतों पर सवाल उठा रहे हैं। कुछ का कहना है कि ये लोग किसी मकसद से ऐसा कर रहे हैं।

क्योंकि केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा इन लोगों को क्वारंटिन करने के बावजूद ये गंदगी फैला रहे हैं और मेडिकल स्टॉफ से बदसलूकी कर रहे हैं। तब्लीगी जमात पर हमला करते हुए, राज ठाकरे ने कहा कि इस घटना पर पीएम मोदी को बोलना चाहिए, देश में क्या हो रहा है। ये लोग करेंसी नोट, खाने पर अपना थूक चिपका रहे हैं। इन लोगों को सार्वजनिक रूप से पीटा जाना चाहिए ताकि दूसरों को सबक सीखना पड़े।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

सूरत में सनराइज विद्यालय के‘अभिव्यक्ति 2026’ महोत्सव में चमका छात्रों का टैलेंट, पुलिस कमिश्नर रहे मुख्य अतिथि
Divyang Fashion Show Surat: लव एंड केयर ट्रस्ट के मंच पर दिव्यांग प्रतिभाओं ने जीता दिल